समय-समय पर आत्मनिरीक्षण अवश्य करें : विजय कौैशल

सरधना कस्बे के रामलीला मैदान में मंगलवार को दूसरे दिन संगीतमयी भव्य श्रीराम कथा में कथा वाचक विजय कौैशल महाराज ने श्रद्धालुओें को समय-समय पर अपना आत्मनिरीक्षण करने के बारे में बताया। वहीं श्रद्धालु कथा सुनकर भाव-विभोर हो गए। इस दौरान पंडाल खचाखच श्रद्धालुओं से भरा हुआ था।

By JagranEdited By: Publish:Tue, 09 Nov 2021 06:43 PM (IST) Updated:Tue, 09 Nov 2021 06:43 PM (IST)
समय-समय पर आत्मनिरीक्षण अवश्य करें : विजय कौैशल
समय-समय पर आत्मनिरीक्षण अवश्य करें : विजय कौैशल

मेरठ, जेएनएन। सरधना कस्बे के रामलीला मैदान में मंगलवार को दूसरे दिन संगीतमयी भव्य श्रीराम कथा में कथा वाचक विजय कौैशल महाराज ने श्रद्धालुओें को समय-समय पर अपना आत्मनिरीक्षण करने के बारे में बताया। वहीं, श्रद्धालु कथा सुनकर भाव-विभोर हो गए। इस दौरान पंडाल खचाखच श्रद्धालुओं से भरा हुआ था।

मंगलवार को भव्य श्रीराम कथा में श्रद्धालु ट्रैक्टर-ट्राली व बसों में सवार होकर रामलीला मैदान में पहुंचे। कथा वाचक विजय कौैशल महाराज ने कहा कि महाराज दशरथ राजा होने के कारण आत्मअवलोकन समय-समय पर करते रहते थे। इसलिए नेता, राजनेता व जनप्रतिनिधियों को समय-समय पर अपना आत्मनिरीक्षण करते रहना चाहिए। उन्होंने कहा कि जिस दिन भगवान श्रीराम विवाहित होकर घर आए। अयोध्या में रिद्धि-सिद्धि संपति की बाढ़ आ गई थी। इसके अलावा मंथरा के माध्यम से बताते हुए कहा कि कुसंग रूपी मंथरा को अपने आसपास नहीं रखना चाहिए। वरना विनाश निश्चित है। प्रत्येक मनुष्य को तिलक लगाना चाहिए। क्योंकि, तिलक लगाने से व्यक्ति अनेक प्रकार की सामाजिक बुराइयों से बच जाता है। रामराज्य चर्चा भाषणों से नहीं आता। रामराज्य तो आचरण, मर्यादा, त्याग, बलिदान व प्रेम स्नेह की नींव पर खड़ा होता है। भगवान श्रीराम ने अपने राज्य में सभी गुणों को विकसित किया और जीवन भर पालन किया।

मन चल वृंदावन धाम, भजन पर झूम उठे श्रद्धालु

संगीतमय भव्य श्रीराम कथा में मंगलवार को श्रद्धालुओं से पंडाल खचाखच भरा हुआ था। हालांकि, कुछ ऐसे भी थे। जो पीछे खड़े होकर श्रीराम कथा का रसपान कर रहे थे। जब कथा वाचक विजय कौशल महाराज ने भजन गाने शुरू किए।

मन चल वृंदावन धाम।

जपेंगें राधे-राधे श्याम।।

मिलेंगें कुंज बिहारी।

और पितांबर साड़ी।।

वीर हनुमाना अति बलवाना।

राम नाम रसियो रे।।

प्रभु मन बसियो रे।

आदि भजनों पर श्रद्धालुओं ने नृत्य करना शुरू कर दिया। इस दौरान कथा में मौजूद श्रद्धालु दोनों हाथ ऊपर कर भगवान श्रीराम के जयघोष करने लगे। जिससे पंडाल गूंज उठा। वहीं, भक्ति रस में बच्चे भी डूबकी लगाते दिखाए दिए। अंत में विधायक संगीत सोम व उनकी पत्नी ब्लाक प्रमुख प्रीति सोम सहित अन्य श्रद्धालुओं ने आरती की। प्रसाद का वितरण बाला जी गैस र्सिवस वालों की तरफ से किया गया।

ये पदाधिकारी रहे मौजूद

संगीतमयी भव्य श्रीरामकथा में श्रीराम कथा समिति एवं सनातन धर्म युवा संगठन के कोषाध्यक्ष सुशील कुमार, मंत्री ललित गुप्ता, सहप्रमुख विरेंद्र चौधरी, सचिन खटीक, मुदित माहेश्वरी, नगेंद्र राठी, वैभव बंसल, संजीव पवार, नीरज गुप्ता, प्रदीप बुद्धिराजा, मदनलाल बंसल, शौर्य गर्ग, राहुल जैन व राजीव जैन आदि मौैजूद रहे।

chat bot
आपका साथी