Diwali Fair: मेरठ और सरधना में दीपावली मेले के लिए तैयारियां, इन स्‍थानों पर होगा आयोजन

Diwali Fair मेरठ में इस बार दिवाली मेले में कोरोना से बचाव को सरकार की गाइड लाइन का होगा। मेले में सांस्कृतिक कार्यक्रम का भी होगा आयोजन। इस बार मेले में सरकारी योजनाओं की भी जानकारी लोगों को दी जाएगी। कमेटी का भी गठन कर दिया गया है।

By Prem Dutt BhattEdited By: Publish:Sat, 23 Oct 2021 10:50 AM (IST) Updated:Sat, 23 Oct 2021 10:50 AM (IST)
Diwali Fair: मेरठ और सरधना में दीपावली मेले के लिए तैयारियां, इन स्‍थानों पर होगा आयोजन
दीपावली मेले से गुलजार होगी सरधना की नवीन मंडी।

मेरठ,जागरण संवाददाता। मेरठ के सरधना कस्बे में आगामी 28 अक्टूबर से सरधना-बिनौली रोड पर स्थित नवीन मंडी में दीपालवी मेले का आयोजन होगा। इसके लिए एसडीएम ने दो व्यापार मंडल व नपा के अफसरों से वार्ता कर रूपरेखा तय कर ली है। वहीं दूसरी ओर मेरठ में अब जीआइसी मैदान के बजाए भैंसाली मैदान में नगर निगम दीपावली मेले का आयोजन करेगा।

नवीन मंडी का निरीक्षण किया

हाल ही में सरधना व्यापार मंडल के अध्यक्ष पंकज जैन व राष्ट्रीय व्यापार संगठन के अध्यक्ष मंगू प्रधान सहित पदाधिकारी व समाजसेवी एसडीएम दीपक कुमार श्रीवास्तव से मिले थे। जिसमें एसडीएम ने रूपरेखा तय कर नवीन मंडी का निरीक्षण किया। एसडीएम ने बताया कि आगामी 28 अक्टूबर यानि गुरूवार से चार नवंबर तक नवीन मंडी में दीपावली मेले का आयोजन होगा। इस दौरान कोरोना से बचाव को सरकार की गाइड लाइन का भी पालन किया जाएगा।

सरकारी योजनाओं की दी जाएगी जानकारी 

एसडीएम ने बताया कि दीपावली मेले में कई तरह के स्टाल लगाए जाएंगे। इस दौरान मेले में लोगों को सरकारी योजनाओं से भी अवगत कराया जाएगा। ताकि, लोगों को सरकारी योजना का लाभ मिल सके। ठेलों वालों को भी स्टाल लगाने का मिलेगा मौका एसडीएम ने बताया कि मेले में स्टाल को नगरपालिका द्वारा ठेलों वालों के लिए निर्धारित शुल्क तय किया जाएगा। जिसमें ठेलों वालों को भी मेले में स्टाल लगाने का मौका मिलेगा। इसके अलावा बच्चों के लिए झूले भी लगेंगे और निर्धारित शुल्क रखा जाएगा।

सांस्कृतिक कार्यक्रम का होगा आयोजन

सरधना व्यापार मंडल के अध्यक्ष पंकज जैन ने बताया कि मेले में बच्चों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रमों का भी आयोजन होगा। इसके अलावा मेले में कुम्हारों को भी स्टाल लगाने का अवसर मिलेगा।

मेरठ में दीपावली मेले के लिए कमेटी गठित

मेरठ : अब जीआइसी मैदान के बजाए भैंसाली मैदान में नगर निगम दीपावली मेले का आयोजन करेगा। पार्किंग की व्यवस्था को देखते हुए नगर निगम ने स्थान का बदलाव किया है। भैंसाली मैदान पर दीपावली मेले का शुभारंभ 28 अक्टूबर को किया जाएगा। यह मेला चार नवंबर को समाप्त होगा। नगर निगम ने दीपावली मेले को आकर्षक बनाने की तैयारी की है। सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ विभिन्न प्रकार की झांकियों के दर्शन होंगे। स्वच्छ भारत मिशन सहित सरकार की तमाम योजनाओं के बारे में दीपावली मेले में जानकारी देने के लिए स्टाल लगाए जा सकेंगे।

इनको दी गई जिम्‍मेदारी

रेहड़ी पटरी वालों को दीपावली के मौके पर दीपक, मोमबत्ती समेत अन्य प्रकार की सामग्री बेचने के लिए दुकान लगाने को स्थान दिया जाएगा। मेले को बेहतर तरीके से कराने के लिए व्यवस्था देखने के लिए कमेटी का गठन नगर आयुक्त ने कर दिया है। कमेटी में अपर नगर आयुक्त, सहायक नगर आयुक्त प्रथम व सहायक नगर आयुक्त द्वितीय, मुख्य अभियंता, नगर स्वास्थ्य अधिकारी, मुख्य वित्त एवं लेखाधिकारी, प्रकाश निरीक्षक, कर निर्धारण अधिकारियों को प्रमुख रूप से जिम्मेदारी दी गई है। शुक्रवार को भैंसाली मैदान पर दीपावली मेले के आयोजन की तैयारी के लिए निगम अधिकारियों ने निरीक्षण भी किया।

chat bot
आपका साथी