जिला बार चुनाव प्रत्याशियों के बन गए पैनल, प्रचार शुरू

मेरठ, जेएनएन। जिला बार एसोसिएशन चुनाव के लिए नामांकन करने वाले सभी 34 प्रत्याशियों के पर्चे जांच में

By JagranEdited By: Publish:Thu, 29 Oct 2020 03:30 AM (IST) Updated:Thu, 29 Oct 2020 03:30 AM (IST)
जिला बार चुनाव प्रत्याशियों के बन गए पैनल, प्रचार शुरू
जिला बार चुनाव प्रत्याशियों के बन गए पैनल, प्रचार शुरू

मेरठ, जेएनएन। जिला बार एसोसिएशन चुनाव के लिए नामांकन करने वाले सभी 34 प्रत्याशियों के पर्चे जांच में सही पाए गए हैं। चुनाव के लिए प्रत्याशियों के पैनल भी बुधवार को बन गए। उन्होंने प्रचार भी शुरू कर दिया है। 31 अक्टूबर को नाम वापसी होगी। महामंत्री पद को छोड़कर बाकी सभी पदों पर पर दो-दो प्रत्याशी होने से सीधा मुकाबला होगा। महामंत्री पद के तीसरे प्रत्याशी अभिजीत बालियान बिना पैनल के चुनाव में उतरे हैं।

20 पदों के लिए 34 प्रत्याशियों ने नामांकन पत्र भरे थे। बुधवार को उनकी जांच की गई। वीके शर्मा व मुकेश कुमार त्यागी पैनल में अध्यक्ष वीके शर्मा, वरिष्ठ उपाध्यक्ष दिनेश कुमार, उपाध्यक्ष संजय कुमार गुर्जर, महामंत्री मुकेश कुमार त्यागी, कोषाध्यक्ष हरगोविंद सिंह सिरोही, संयुक्त सचिव प्रशासन रेखा, संयुक्त सचिव पुस्तकालय अंकुर प्रकाश शर्मा व संयुक्त सचिव प्रकाशन ताविश शेख हैं। वरिष्ठ कार्यकारिणी सदस्यों में सरबर अली, आयुष कुमार, समर जीत सिंह, बिजेंद्र कुमार गुप्ता, कैलाश कुमार तोमर व हरपाल सिंह भाटी व कनिष्ठ कार्यकारिणी सदस्यों में अजय कुमार, अंकित त्यागी, मोहित कुमार त्यागी, मो. नियाज, ईश्वर चंद्र रस्तोगी व सचिन कुमार तोमर शामिल हैं।

विजय शर्मा व सत्येंद्र कुमार सिंह पैनल में अध्यक्ष विजय शर्मा, वरिष्ठ उपाध्यक्ष संजय त्यागी, उपाध्यक्ष कांति प्रसाद गुप्ता, महामंत्री सत्येंद्र कुमार सिंह, कोषाध्यक्ष पराग ऐरन, संयुक्त मंत्री प्रशासन तनुज शर्मा, संयुक्त मंत्री पुस्तकालय मनीष त्यागी, संयुक्त मंत्री प्रकाशन धीरेंद्र कुमार शामिल हैं। वरिष्ठ कार्यकारिणी सदस्यों में रमनीश त्यागी, मुजम्मिल, तेजवीर सिंह, संतोष, राजकुमार शामिल है। विजय शर्मा का कहना है कि दोनों ही पैनल के अध्यक्ष पद के प्रत्याशियों के एक ही ही नाम है। वोटरों में भ्रम की स्थिति पैदा न हो। इस कारण बैलेट पेपर पर फोटो होना चाहिए। उन्होंने इस बारे में मुख्य चुनाव अधिकारी उदयवीर सिंह तोमर को लिखित में पत्र दिया है। चुनाव अधिकारी का कहना है कि इस पर निर्णय गुरुवार को होगा।

chat bot
आपका साथी