वरिष्ठ नागरिक और बुजुर्गो की स्थिति पर किया मंथन

कंकरखेड़ा स्थित राजा बाल एकेडमी में रविवार को वरिष्ठ नागरिक सेवा समिति की मासिक बैठक का आयोजन किया गया जिसमें समिति द्वारा किए गए कार्यों की जानकारी दी गई।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 01 Mar 2021 12:45 AM (IST) Updated:Mon, 01 Mar 2021 12:45 AM (IST)
वरिष्ठ नागरिक और बुजुर्गो  की स्थिति पर किया मंथन
वरिष्ठ नागरिक और बुजुर्गो की स्थिति पर किया मंथन

मेरठ, जेएनएन। कंकरखेड़ा स्थित राजा बाल एकेडमी में रविवार को वरिष्ठ नागरिक सेवा समिति की मासिक बैठक का आयोजन किया गया, जिसमें समिति द्वारा किए गए कार्यों की जानकारी दी गई। संस्था की स्थापना दिवस मनाए जाने पर विस्तार से विचार विमर्श किया गया। इस दौरान वरिष्ठ नागरिकों और बुजुर्गों की स्थिति पर विस्तार से चर्चा की गई। शशि बाला, ठा. जयवीर सिंह, एसएस त्यागी व एसके अरोरा ने वरिष्ठ नागरिक और बुजुर्गों की स्थिति पर विचार व्यक्त किए। समिति अध्यक्ष महेंद्र कुमार रस्तोगी ने सभा को संबोधित करते हुए कहा कि वृद्धावस्था जीवन का अंतिम पड़ाव है। जहां पर जाकर शरीर, मन, इंद्रियां, आत्मबल सब कमजोर हो जाता है। कार्य क्षमता कम हो जाती है। कई तरह की बीमारियां घेर लेती हैं। ऐसी दशा में आवश्यक है कि घर परिवार सम्मान उसको सहारा दे, मगर आज स्थिति इसके विपरीत है। भौतिकवादी व पश्चिमी सभ्यता के प्रभाव में आकर आज के युवा की पीढ़ी अपने बड़े, बूढ़ों का सम्मान नहीं करती। इसका एक मुख्य कारण संयुक्त परिवारों का विघटन भी है। परिवार टूटकर बिखर रहे हैं। इस दौरान हरपाल सिंह, मुल्खराज, जगदीश कुमार, आशा शर्मा, हेमलता आदि मौजूद थे।

प्रदर्शनी में युवतियों ने खूब खरीदी ज्वेलरी और परिधान : आल थिंग्स मेरठ की ओर से रविवार को व्हीलर्स क्लब में लाइफ स्टाइल शापिंग एग्जीबिशन स्पाट लाइट लगाई गई। इसमें परिधान, मेकअप, ज्वेलरी, होम डेकोर सहित आवश्यक सामग्री की 62 शाप लगाई गई। जहां लोगों ने जमकर खरीदारी की। वहीं युवतियों को आर्टिफिशियल ज्वेलरी ने आकर्षित किया। प्रदर्शनी की शुरुआत कैंट सीओ नवनेंद्र नाथ ने फीता काटकर की। प्रदर्शनी आयोजक स्तुति सिघानिया ने बताया कि आल थिंग्स मेरठ के छोटे व्यवसायी और महिलाओं को खुला मंच प्रदान करती है, जिससे उनका हौसला बढ़ता है।

chat bot
आपका साथी