अनुसूचित वर्ग के सम्मेलन में अहम रहेंगे दिनेश खटीक

विधानसभा चुनावों की तैयारी में जुटी भाजपा प्रदेश में जातीय संतुलन साधने पर फोकस है।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 18 Oct 2021 12:33 AM (IST) Updated:Mon, 18 Oct 2021 12:33 AM (IST)
अनुसूचित वर्ग के सम्मेलन में अहम रहेंगे दिनेश खटीक
अनुसूचित वर्ग के सम्मेलन में अहम रहेंगे दिनेश खटीक

मेरठ, जेएनएन। विधानसभा चुनावों की तैयारी में जुटी भाजपा प्रदेश में जातीय संतुलन साधने पर फोकस कर रही है। पार्टी 27 अक्टूबर को लखनऊ में अनुसूचित वर्ग का सम्मेलन करेगी, जिसमें हस्तिनापुर विधायक एवं प्रदेश सरकार में राज्यमंत्री दिनेश खटीक की भी अहम भूमिका होगी। सोमवार को प्रदेश कार्यालय पर सम्मेलन की तैयारियों को लेकर बैठक हुई, जिसमें 403 विस क्षेत्रों से बड़ी संख्या में अनुसूचित मोर्चा कार्यकर्ताओं को बुलाने की रणनीति बनाई गई। राज्यमंत्री दिनेश खटीक ने बताया कि अनुसूचित वर्ग पूरी तरह मोदी और योगी सरकार के साथ है। इस वर्ग के लिए कई कल्याणकारी योजनाओं का सफलता के साथ संचालन हुआ। सम्मेलन में बड़ी संख्या में कार्यकर्ता पहुंचेंगे। इसकी तैयारियों को लेकर हुई बैठक में बुलंदशहर के सांसद भोला सिंह, संगठन मंत्री ब्रज बहादुर, पूर्व सांसद एवं प्रदेश महामंत्री प्रियंका रावत, प्रदेश सरकार में राज्यमंत्री पलटूराम सोनकर, खुर्जा विधायक बिजेंद्र खटीक, विधायक अमर सिंह, रवि उपस्थित रहे।

वाल्मीकि चेतना यात्रा निकालेगी सपा : जुगल किशोर : सफाई कर्मचारी आयोग के पूर्व चेयरमैन व सपा नेता जुगल किशोर वाल्मीकि ने रविवार को जिला कार्यालय पर बैठक की। उन्होंने कहा कि मेरठ की सातों विधानसभा क्षेत्र में वाल्मीकि चेतना सम्मान यात्रा निकाली जाएगी। हस्तिनापुर, किला परीक्षितगढ़, लावड़, सरधना, मेरठ शहर, मेरठ दक्षिण, वाल्मीकि मोहल्ला भगवतपुरा, पोदीवाड़ा पर चौपाल लगाई जाएगी। उन्होंने कहा कि वाल्मीकि समाज 2022 में अखिलेश यादव को मुख्यमंत्री बनाने का मन बना चुका है। उन्होंने कहा योगी सरकार में जो महर्षि वाल्मीकि की जयंती का जो अवकाश रद किया गया है सपा की सरकार बनते ही उसे बहाल किया जाएगा। भाजपा सरकार में जो भी शोषण वाल्मीकि समाज का हुआ है ऐसा कभी किसी सरकार में नहीं हुआ। साढ़े चार साल में सफाई कर्मचारियों की एक भी भर्ती नहीं हुई है। इस मौके पर जिलाध्यक्ष राजपाल सिंह, विपिन मनोठिया आदि मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी