आंधी में गिरे पेड़, रास्ते से हटाने में लगे छह घंटे

आंधी में शहर के विभिन्न मार्गों पर गुरुवार को पेड़ गिर गए थे जिससे आवागमन बाधित हो गया था। शुक्रवार सुबह आठ बजे नगर निगम के उद्यान अनुभाग की टीम पहुंची और रास्ता खुलवाया।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 08 May 2021 04:44 AM (IST) Updated:Sat, 08 May 2021 04:44 AM (IST)
आंधी में गिरे पेड़, रास्ते से हटाने में लगे छह घंटे
आंधी में गिरे पेड़, रास्ते से हटाने में लगे छह घंटे

मेरठ, जेएनएन। आंधी में शहर के विभिन्न मार्गों पर गुरुवार को पेड़ गिर गए थे, जिससे आवागमन बाधित हो गया था। शुक्रवार सुबह आठ बजे नगर निगम के उद्यान अनुभाग की टीम पहुंची और रास्ता खुलवाया। आंधी से पुलिस लाइन के बाहर एक पेड़ उखड़ कर गिर गया था। सर्किट हाउस से आगे प्रोफेसर हास्टल के सामने यूकेलिप्टस के पेड़ की शाखाएं टूट कर गिर गई थी। इसके अतिरिक्त विक्टोरिया पार्क के सामने भी शाखाएं टूट कर गिर गई थी। एक शाखा तुलसी नर्सिग होम सम्राट पैलेस के बाहर गिर गई थी। एक पेड़ की शाखा सपना अग्रवाल हास्पिटल मंगलपांडे नगर के सामने गिर गई थी। इससे रास्ता बंद हो गया था। निरीक्षण पर पहुंचे सहायक नगर आयुक्त ब्रजपाल सिंह ने बताया कि नगर निगम में उद्यान अनुभाग की टीम उद्यान निरीक्षक सुनील सोम के नेतृत्व में सुबह से ही इस कार्य पर लग गई। दोपहर एक बजे तक पेड़ों के द्वारा बंद हुए सभी रास्तों को चालू करा दिया गया है।

बच्चों ने गुरुदेव रविद्र नाथ टैगोर का जन्मदिवस मनाया : मोदीपुरम के विजडम ग्लोबल स्कूल के बच्चों ने शुक्रवार को नोबल पुरस्कार विजेता व शांति निकेतन के संस्थापक गुरुदेव रविद्र नाथ टैगोर का जन्मदिवस आनलाइन मनाया। बच्चों ने उनके लिए विशेष प्रार्थना कर भविष्य में गुरुदेव जैसा ही सादा जीवन व उच्च विचार वाला जीवन जीने की इच्छा व्यक्त की। बच्चों ने इस दौरान बंगाली गीत एकलो चलो-एकलो चलो रे भी गाया। संस्था हेड मिस्ट्रेस रजनी खंडूजा ने संबोधन में बच्चों को गुरुदेव के जीवन के बारे में बताया। प्रधानाचार्य आरती कुमार ने कहा कि आनलाइन कक्षा के माध्यम से अपने अच्छे विचारों को प्रकट किया।

chat bot
आपका साथी