श्रद्धालुओं ने भगवान आशुतोष का जलाभिषेक किया

सावन के प्रथम सोमवार को मंदिरों में जलाभिषेक के लिए शिवभक्तों की भीड़ रही।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 26 Jul 2021 10:15 PM (IST) Updated:Mon, 26 Jul 2021 10:15 PM (IST)
श्रद्धालुओं ने भगवान आशुतोष का जलाभिषेक किया
श्रद्धालुओं ने भगवान आशुतोष का जलाभिषेक किया

मेरठ,जेएनएन। सावन के प्रथम सोमवार को मंदिरों में जलाभिषेक के लिए शिवभक्तों की भीड़ रही। श्रद्धालुओं ने व्रत रख और मंदिरों में भगवान आशुतोष का विधिवत पूजा अर्चना के साथ जलाभिषेक किया। मवाना के बड़ा महादेव मंदिर व रामराज के समीप स्थित महाभारतकालीन फिरोजपुर शिव मंदिर में श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा। सावन के पहले सोमवार पर सुबह से ही श्रद्धालु मंदिरों में पहुंचने लगे थे। नगर के मेरठ रोड स्थित बड़ा महादेव शिव मंदिर, हस्तिनापुर रोड पक्का तालाब के पास स्थित झारखंडी शिव मंदिर, फलावदा रोड, गुड़ मंडी शिव मंदिर तथा पांडव चौक स्थित सिद्धपीठ हनुमान मंदिर में श्रद्धालुओं ने पूजा अर्चना कर भगवान आशुतोष का जलाभिषेक किया और परिवार में सुख समृद्धि के लिए कामना की।

बहसूमा प्रतिनिधि के अनुसार कस्बा रामराज के पास स्थित महाभारत कालीन प्राचीन शिव मंदिर पर सावन का पहला सोमवार होने के चलते श्रद्धालुओं की भीड़ रही। सुबह से ही श्रद्धालु पूजा अर्चना के पहुंचने लगे थे। श्रद्धालुओं ने शिवलिग पर जलार्पण किया।

देहात के मंदिरों में भी रही श्रद्धालुओं की भीड़ : सावन के पहले सोमवार को नगर के शिवालयों में भक्तों की भीड़ रही शिवभक्तों ने भोलेनाथ को बेलपत्र दूध दही व जल अíपत किया। गांधारी ताल स्थित प्राचीन शिवमंदिर, गुफा गोपेश्वर शिव मंदिर, महादेव मंदिर आदि शिवालयों में भक्तों की भारी भीड़ रही।

हस्तिनापुर : सावन के पहले सोमवार को सुबह से ही शिवालयों में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ने लगी। पांडेश्वर मंदिर में भक्तों ने जलाभिषेक कर पूजा अर्चना की।

फलावदा : नगर के बूढ़ा शिव मंदिर एवं क्षेत्र के महलका शिव मंदिर में भगवान शंकर का पंचामृत से अभिषेक कराकर मंत्र उच्चारण के साथ हुआ रूद्र अभिषेक हुआ। अभिषेक पंड़ित नैन सिंह शर्मा व पंडित सचिन ने संपन्न कराया। वहीं, कैलाश कांबोज, हिमांशु शर्मा, राहुल काम्बोज, शुभम, शीशपाल, प्रजापति, दीव्याशु,दीपू, अन्नु कांबोज आदि मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी