श्रद्धावानों ने निधि के साथ समर्पित की भावनाएं

श्रीराम जन्मभूमि मंदिर निधि समर्पण अभियान के दूसरे दिन भी स्वयंसेवकों ने उसी उत्साह के साथ निधि संग्रह किया।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 16 Jan 2021 09:45 PM (IST) Updated:Sat, 16 Jan 2021 09:45 PM (IST)
श्रद्धावानों ने निधि के साथ समर्पित की भावनाएं
श्रद्धावानों ने निधि के साथ समर्पित की भावनाएं

मेरठ, जेएनएन। श्रीराम जन्मभूमि मंदिर निधि समर्पण अभियान के दूसरे दिन भी स्वयंसेवकों ने उसी उत्साह के साथ अलग-अलग बस्तियों में जाकर निधि संग्रहित की। राम नाम की भक्ति में सराबोर वृद्ध, बच्चों व महिलाओं ने भी आगे आकर सहयोग किया। साथ ही लोगों ने इस कार्य में जुटे स्वयंसेवकों पर जगह-जगह पुष्प वर्षा की और तिलक लगाकर स्वागत किया।

मंदिर निर्माण में जन-जन की सहभागिता के उद्देश्य के साथ विश्व हिदू परिषद की अगुवाई में स्वयंसेवक 31 जनवरी तक अभियान चलाकर सहयोग मांगेंगे। विहिप के महानगर मंत्री व अभियान प्रचार प्रमुख निमेश वशिष्ठ ने बताया कि श्रीराम मंदिर निधि समर्पण अभियान को सर्व समाज प्रसन्न होकर स्वीकार कर रहा है। बच्चों से लेकर बुजुर्ग सभी मंदिर अभियान में सहयोग दे रहे हैं। अभियान में संघ के विभाग प्रचारक विनोद कुमार, महानगर संघचालक व अभियान समिति अध्यक्ष विनोद भारती, प्रांत अभियान प्रमुख राजकुमार डूंगर, महानगर संगठन मंत्री विहिप गौरव प्रताप, पवन कश्यप, हिमाशु शर्मा, दीपक प्रताप आदि समेत दर्जनों स्वयंसेवक सहयोग मांगने घर-घर पहुंचे।

शहीद अनिल तोमर के बेटे ने अर्पित की निधि: निधि समर्पण अभियान के तहत मुंडाली के सिसौली गांव में स्वयंसेवकों की टोली को शहीद जवान अनिल तोमर के बेटे लक्ष्य ने समर्पण राशि अर्पित की। बता दें कि दिसंबर में अनिल तोमर जम्मू-कश्मीर के शोपियां में आतंकियों से मुठभेड़ के दौरान शहीद हो गए थे। संघ की दृष्टि से मवाना जिले के कार्यवाह कमल प्रताप ने बताया कि शहीद के पिता भोपाल सिंह ने अभियान की शुरुआत उनके घर से करने की इच्छा जाहिर की थी। लक्ष्य को निधि अर्पित करता देख भोपाल सिंह की आंखें खुशी से छलक पड़ीं।

श्रीराम मंदिर निर्माण के लिए धन संग्रह : श्रीराम मंदिर निर्माण के लिए मीनाक्षीपुरम कालोनी में धन संग्रह किया गया। इसमें सलिल मिश्रा, सुरेश शर्मा, विग कमांडर रि. रणवीर सिंह, कर्नल रि. सिवाच, जेएस धामा, राकेश महाजन आदि शामिल रहे।

रामबाग प्रीत विहार में अभियान: महानगर कार्यवाह अवनीश व क्षेत्रीय कार्यकारिणी सदस्य पश्चिमी उप्र भाजयुमो राहुल शर्मा ने महानगर नवचंडी नगर माधव शाखा, रामबाग व प्रीत विहार बस्ती में श्रीराम मंदिर निधि समर्पण के लिए संपर्क किया।

chat bot
आपका साथी