CCSU: नौ मार्च को सीसीएसयू के दीक्षा समारोह में आएंगे उप मुख्यमंत्री दिनेश शर्मा

चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय का दीक्षा समारोह नौ मार्च को होने वाला है। समारोह में इस बार राज्यपाल आनंदीबेन पटेल के साथ उपमुख्यमंत्री दिनेश चंद्र शर्मा भी शिरकत करेंगे। विश्वविद्यालय परिसर में उप मुख्यमंत्री और राज्यपाल अलग-अलग हेलीकॉप्टर से आएंगे।

By Taruna TayalEdited By: Publish:Wed, 24 Feb 2021 05:39 PM (IST) Updated:Wed, 24 Feb 2021 05:39 PM (IST)
CCSU: नौ मार्च को सीसीएसयू के दीक्षा समारोह में आएंगे उप मुख्यमंत्री दिनेश शर्मा
सीसीएसयू के दीक्षा समारोह में आएंगे उप मुख्यमंत्री दिनेश शर्मा।

मेरठ, जेएनएन। चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय का दीक्षा समारोह नौ मार्च को होने वाला है। समारोह में इस बार राज्यपाल आनंदीबेन पटेल के साथ उपमुख्यमंत्री दिनेश चंद्र शर्मा भी शिरकत करेंगे। विश्वविद्यालय परिसर में उप मुख्यमंत्री और राज्यपाल अलग-अलग हेलीकॉप्टर से आएंगे। जिनके लिए परिसर में ही हेलीपैड तैयार किया जाएगा।

नौ मार्च को चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय के दीक्षा समारोह के अलावा सरदार वल्लभभाई पटेल कृषि विश्वविद्यालय मोदीपुरम का दीक्षा समारोह भी होना है। सबसे पहले सुबह 11 बजे चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय का दीक्षा समारोह शुरू होगा। जिसमें एक बजे तक राज्यपाल और उपमुख्यमंत्री रहेंगे। दीक्षा समारोह में उपमुख्यमंत्री के संबोधन को भी शामिल किया गया है। इससे पहले गुजरात के विश्वविद्यालय के पूर्व कुलपति को मुख्य अतिथि के तौर पर आमंत्रित किया गया है। अब उपमुख्यमंत्री विशिष्ट अतिथि के तौर पर दीक्षा में शिरकत करेंगे। उपमुख्यमंत्री के कार्यक्रम को देखते हुए विश्वविद्यालय प्रशासन अपनी तैयारी को भव्य करने में जुट गया है। 

chat bot
आपका साथी