Dengue In Meerut: मेरठ में खतरनाक हालात, डेंगू ने तोड़ा 2017 का रिकार्ड, संख्‍या बढ़कर हुई 664

Dengue In Meerut मेरठ में वर्ष 2017 में मिले थे डेंगू के कुल 660 केस। लेकिन इस साल रिकार्ड टूट गया है। शहर में डेंगू के मरीजों की संख्‍या लगातार बढ़ रही है। स्‍वास्‍थ्‍य विभाग भी चौकन्‍ना है। पूरी तरह से एहतियात बरतने को कहा जा रहा है।

By Prem Dutt BhattEdited By: Publish:Sat, 09 Oct 2021 08:30 AM (IST) Updated:Sat, 09 Oct 2021 08:30 AM (IST)
Dengue In Meerut: मेरठ में खतरनाक हालात, डेंगू ने तोड़ा 2017 का रिकार्ड, संख्‍या बढ़कर हुई 664
मेरठ में शुक्रवार को जिले में 33 नए डेंगू के मिले मरीज।

मेरठ, जागरण संवाददाता। मेरठ में डेंगू का डंक खूब सितम ढा रहा है। शुक्रवार को जिले में डेंगू के 33 नए मरीज मिले हैं। अब डेंगू के मरीजों की कुल संख्या 664 पहुंच चुकी है। ये पिछले पांच वर्षों में एक वर्ष में मिले डेंगू के सर्वाधिक केस हैं। इससे पहले वर्ष 2017 में सर्वाधिक 660 डेंगू के केस आए थे। मंडलीय सर्विलांस अधिकारी ने बताया 664 केसों में 471 मरीज रिकवर हो चुके हैं। 193 डेंगू के सक्रिय केस हैं।

घर पर ही इलाज

इनमें 111 अस्पतालों में भर्ती हैं और 82 घर पर रहकर इलाज करवा रहे हैं। उधर, सीएमओ डा. अखिलेश मोहन ने दौराला ब्लाक के चिरौड़ी गांव में बुखार के संदिग्ध मरीजों की सूचना को लेकर हेल्थ कैंप लगाया। जिसमें लोगों की जांच की साथ ही उपचार समेत अन्य जानकारी दी गई। जिला मलेरिया विभाग की टीमों ने भी घर-घर लार्वा खोजने का अभियान चलाया। लार्वा मिलने वाले घरों को नोटिस थमाया। अब तक करीब 570 घरों को नोटिस दिया जा चुका है।

पांच दिन बाद फिर कोरोना के मिले दो मरीज

मेरठ : शुक्रवार को 2608 सैंपलों की जांच में दो कोरोना संक्रमित मिले हैं। इससे पहले एक से अधिक संक्रमित मरीज दो अक्टूबर को मिले थे। सीएमओ डा. अखिलेश मोहन ने बताया कि अब जिले में कोरोना संक्रमण से ग्रसित सक्रिय मरीज आठ हैं, इनमें पांच मरीज विभिन्न अस्पतालों में भर्ती होकर इलाज करवा रहे हैं, जबकि तीन मरीज होम आइसोलेशन पर हैं।

आज 21700 को दूसरी डोज लगाने का लक्ष्य

मेरठ : जिले में शनिवार को कोरोना से पूर्ण सुरक्षा प्रदान को दूसरी डोज के बकाया लाभार्थियों के लिए विशेष टीकाकरण अभियान चलेगा। जिसमें 21700 मरीजों को टीका लगाने का लक्ष्य रखा गया है। जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डा. प्रवीण गौतम ने बताया कि अधिक से अधिक लोगों को टीका लगाने के लिए जिले भर में 97 केंद्रों के तहत टीकाकरण किया जाएगा। जिसमें 19 केंद्रों पर कोवैक्सीन की 4400 डोज व शेष केंद्रों पर कोविशील्ड की 17300 लगाने का लक्ष्य रखा गया है। उधर, शुक्रवार को चले टीकाकरण अभियान में 18276 को टीका लगाया गया।

chat bot
आपका साथी