इस दिवाली घर के आंगन को रोशन करेंगे रंग-बिरंगे दीपक

ज्योति पर्व और दीपक की रोशनी एक-दूसरे के पूरक हैं। पूजा में दीपक की लौ हो या फिर घर आंगन को रोशन करते रंग-बिरंगे दीपक।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 31 Oct 2020 08:38 AM (IST) Updated:Sat, 31 Oct 2020 08:38 AM (IST)
इस दिवाली घर के आंगन को रोशन करेंगे रंग-बिरंगे दीपक
इस दिवाली घर के आंगन को रोशन करेंगे रंग-बिरंगे दीपक

मेरठ, जेएनएन। ज्योति पर्व और दीपक की रोशनी एक-दूसरे के पूरक हैं। पूजा में दीपक की लौ हो या फिर घर आंगन को रोशन करते रंग-बिरंगे दीपक। ये सभी पूरे घर और मन को भी प्रकाश-उल्लास से भर देते हैं। इस रोशनी से शांति और सुकून भी मिलता है। तभी तो दीपक की रोशनी के सामने बिजली की रोशनी फीकी नजर आती है। घरों और बाजारों में ज्योति पर्व की तैयारियां शुरू हो चुकी हैं। बाजार में रंग-बिरंगे दीपकों के अलावा डिजाइनर दीपक भी छाए हैं। इसमें दीवार पर लटकाने वाले लक्ष्मी-गणेश और शुभ-लाभ के दीपक भी शामिल हैं। इसके इलावा मिट्टी के लैंप भी इस बार लोगों को काफी आकर्षित कर रहे हैं। इन्हें बालकनी या बगीचे में आसानी से लगाया जा सकता हैं।

थापर नगर स्थित अजंता कला केंद्र के संचालक मनोज प्रजापति का कहना है कि इस बार लोग चाइना के आइटम पसंद नहीं कर रहे हैं। चीन के उत्पादों पर रोक भी लगी हुई है। ऐसे में लोग ज्योति पर्व के लिए अधिकतर समान मिट्टी से बना हुआ खरीद रहे हैं। देव प्रतिमाएं हों या फिर सजावटी सामान, सभी में देशी की मांग है। मैसर्स मदनलाल प्रजापति के संचालक विक्की बताते हैं कि इस बार ज्योति पर्व के लिए रंग बिरंगे दीपक तैयार किए हैं। इनकी काफी मांग है। लोग डिजाइन वाले दीपक अधिक पसंद कर रहे हैं। इस बार बढ़ती मांग को देखकर लगता है कि बाजार में तेजी आएगी।

chat bot
आपका साथी