दिल्ली के युवक ने लगाई फांसी

लक्खीपुरा में बहन के घर आए युवक ने फासी लगाकर आत्महत्या कर ली।

By JagranEdited By: Publish:Tue, 21 Sep 2021 01:15 AM (IST) Updated:Tue, 21 Sep 2021 01:15 AM (IST)
दिल्ली के युवक ने लगाई फांसी
दिल्ली के युवक ने लगाई फांसी

मेरठ,जेएनएन। लक्खीपुरा में बहन के घर आए युवक ने फासी लगाकर आत्महत्या कर ली। सुसाइड नोट में पत्नी को मौत का जिम्मेदार बताया है। लिखा है कि पत्नी के उत्पीड़न से तंग आकर वह यह आत्मघाती कदम उठा रहा है। युवक के स्वजन ने पत्नी और सालों के खिलाफ तहरीर दी है।

दिल्ली के सीमापुरी निवासी शहजाद काफी दिनों से शाहजहां कालोनी में मकान किराए पर लेकर रह रहा था। चार साल पहले उसका रसूलपुर इंचौली निवासी शबिया से निकाह हुआ था। शहजाद के दो बच्चे भी हैं। शहजाद ई-रिक्शा चलाता था। घर खर्च को लेकर दंपती में काफी दिनों से विवाद चल रहा था। रविवार को भी विवाद हुआ था। जिसके बाद शहजाद अपनी बहन खुशनुमा के घर लक्खीपुरा चला गया। खुशनुमा अपने मायके दिल्ली चली गई। सोमवार सुबह पड़ोसी ने देखा कि शहजाद का शव छत से फंदे पर लटका हुआ है। पुलिस ने शव उतारकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस को शहजाद की जेब से सुसाइड नोट मिला है, जिसमें लिखा है कि वह पत्नी और बच्चों से बहुत प्यार करता है। पत्नी के उत्पीड़न की वजह से जान दे रहा है। मेरी मौत की जिम्मेदार पत्नी शबिया है। पुलिस ने सुसाइड नोट कब्जे में ले लिया है। शहजाद के स्वजन ने पत्नी और दो सालों पर आत्महत्या के लिए उत्पीड़न करने का आरोप लगाकर लिसाड़ीगेट थाने में तहरीर दी। सीओ अरविंद चौरसिया का कहना है कि तहरीर के आधार पर जाच की जा रही है। शहजाद के बड़े भाई फहीम की दो दिन पहले मौत हो गई थी।

chat bot
आपका साथी