दिल्ली पुलिस के सिपाही ने किसान पर चलाई गोलियां

रंजिश में दिल्ली पुलिस के सिपाही ने साथियों के साथ मिलकर किसान पर हमला कर दिया।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 10 Aug 2020 04:00 AM (IST) Updated:Mon, 10 Aug 2020 06:08 AM (IST)
दिल्ली पुलिस के सिपाही ने किसान पर चलाई गोलियां
दिल्ली पुलिस के सिपाही ने किसान पर चलाई गोलियां

जेएनएन, मेरठ। रंजिश में दिल्ली पुलिस के सिपाही ने साथियों के साथ मिलकर किसान पर हमला कर दिया। उस पर कई गोलियां चलाई। गनीमत रही कि वह बच गया। इसके बाद उसे कुएं में फेंक दिया। शोर शराबा होने पर ग्रामीण और स्वजन दौड़ पड़े, जिस पर हमलावर फरार हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल को जिला अस्पताल में भर्ती कराया।

जानी थाना क्षेत्र के कलंजरी गांव निवासी रोहित रविवार रात घर के बाहर टहल रहा था। तभी गांव निवासी दीपक अपने दो साथियों के साथ आया और रोहित से मारपीट शुरू कर दी। आरोप है कि उसने रोहित पर तमंचे से गोलियां चला दीं। रोहित बाल-बाल बच गया। वह जान बचाकर भागा तो उसे पकड़कर पास के ही एक कुएं में फेंक दिया। घायल के बड़े भाई अंशुल ने बताया कि दीपक दिल्ली पुलिस में सिपाही है। आरोपित की परिवार से रंजिश चली आ रही है। वह पहले भी कई बार गोली मारने की धमकी दे चुका है। पूर्व में हुए झगड़े में ग्रामीणों ने समझौता करा दिया था। अब फिर से उसने हमला बोल दिया। वहीं, थाना प्रभारी का कहना है कि वह भी गांव गए थे। ग्रामीणों ने पूछताछ में बताया कि आरोपित ने हमला किया था। गोली चलाए जाने की बात भी सामने आ रही है। तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज की जा रही है। एसपी देहात अविनाश पांडेय ने बताया कि रंजिश में युवक पर हमला हुआ है। थाना प्रभारी को रिपोर्ट दर्ज कर आरोपितों को गिरफ्तार करने का निर्देश दे दिया है।

chat bot
आपका साथी