Delhi Meerut Road: पीछा नहीं छोड़ रहा दिल्ली रोड का भीषण जाम, दिनभर रेंगते रहे वाहन

जाम के झाम से लोगों का पीछा नहीं छूट रहा है। एक बार फिर बुधवार को दिल्ली रोड पर वाहन रेंगते नजर आए। कहीं पुलिसकर्मी तो कहीं वाहन चालक ही यातायात व्यवस्था सुचारु करते दिखे। जाम के चलते ही शहर के भीतरी रास्तों पर भी वाहनों के पहिये थमे रहे।

By Himanshu DwivediEdited By: Publish:Thu, 19 Aug 2021 09:42 AM (IST) Updated:Thu, 19 Aug 2021 09:42 AM (IST)
Delhi Meerut Road: पीछा नहीं छोड़ रहा दिल्ली रोड का भीषण जाम, दिनभर रेंगते रहे वाहन
मेरठ में जाम की समस्‍या से लोग रहे परेशान।

जागरण संवाददाता, मेरठ। जाम के झाम से लोगों का पीछा नहीं छूट रहा है। एक बार फिर बुधवार को दिल्ली रोड पर वाहन रेंगते नजर आए। कहीं पुलिसकर्मी तो कहीं वाहन चालक ही यातायात व्यवस्था सुचारु करते दिखे। जाम के चलते ही शहर के भीतरी रास्तों पर भी वाहनों के पहिये थमे रहे। एक दूसरे से पहले निकलने की होड़ में कई जगह नोकझोंक भी हुई।

रैपिड रेल के निर्माण कार्य के चलते दिल्ली रोड पर रूट डायवर्जन है। वाहनों को ट्रांसपोर्ट नगर से बागपत रोड पर निकाला जा रहा है, जहां से उनको फुटबाल चौराहे की ओर भेज दिया जाता है। बुधवार को एक बार फिर व्यवस्था बिगड़ी हुई दिखाई दी। मेवाल फ्लाई ओवर के साथ ही ट्रांसपोर्ट नगर और बागपत रोड पर भी जाम जैसी स्थिति रही। इसके बाद मेट्रो प्लाजा, ईदगाह चौराहा, भैंसाली डिपो, घंटाघर और बेगमपुल पर भी यही स्थिति रही। दिल्ली रोड के साथ ही गढ़ रोड और हापुड़ रोड पर भी लोगों ने परेशानी ङोली। वहीं, दिल्ली रोड पर जाम से बचने के लिए लोगों ने भीतरी रास्तों को पकड़ा तो वहां भी फंस गए। यहां तो कहीं भी पुलिसकर्मी दिखाई तक नहीं दिए।

शारदा रोड के सामने का कट बंद

रैपिड रेल के कार्य ने भी रफ्तार पकड़ ली है। बुधवार को रैपिड रेल के अधिकारियों ने शारदा रोड के सामने वाले कट को बंद कर दिया। अधिकारियों का कहना है कि अभी अन्य कट भी बंद किए जाएंगे। फिलहाल उनके बारे में विचार विमर्श किया जा रहा है। वहीं, इसकी जानकारी ट्रैफिक विभाग के अधिकारियों को भी दे दी थी। उधर, कट बंद होने के बाद इरा माल के पास स्थित कट पर दबाव बढ़ गया। शारदा रोड से आने वाले वाहन वहां से निकलने शुरू हो गए, जिसके चलते जाम की स्थिति भी बनी रही। 

chat bot
आपका साथी