Delhi-Meerut Rapid Rail: दो साल में दुहाई से चलेगी रैपिड रेल, किसी भी मौसम में रफ्तार नहीं होगी कम

Delhi Meerut RRTS News दिल्‍ली मेरठ एक्‍सप्रेस वे के चालू होने के बाद अब मेरठ को जल्‍द एक और तोहफा मिलने वाला है। रैपिड रेल के काम ने रफ्तार पकड़ लिया है। दो साल बाद दुहाई से रैपिड रेल दौड़ने लगेगी।

By Himanshu DwivediEdited By: Publish:Fri, 16 Apr 2021 03:03 PM (IST) Updated:Sat, 17 Apr 2021 08:51 AM (IST)
Delhi-Meerut Rapid Rail: दो साल में दुहाई से चलेगी रैपिड रेल, किसी भी मौसम में रफ्तार नहीं होगी कम
दिल्‍ली मेरठ रैपिड रेल के काम ने पकड़ी रफ्तार।

मेरठ, जेएनएन। (Delhi-Meerut Regional Rapid Transit System) दिल्‍ली मेरठ एक्‍सप्रेस वे के चालू होने के बाद अब मेरठ को जल्‍द एक और तोहफा मिलने वाला है। रैपिड रेल के काम ने रफ्तार पकड़ लिया है। मेरठ में कई जगहों पर अंडर ग्राउंड से लेकर पिलर का काम तेजी से चल रहा है। बेगमपुल पर स्‍टेशन का निर्माण किया जा रहा है तो वहीं तहसील के पास अंडर ग्राउड का कार्य जारी है। इसके अलावा दिल्‍ली मेरठ रोड पर कई जगहों पर पिलर का काम हो रहा है।

2023 से दुहाई से चलने लगेगी ट्रेन

रैपिड रेल दिल्ली से मोदीनगर तक वैसे तो 2025 तक संचालित की जाएगी लेकिन दुहाई से साहिबाबाद तक 17 किलोमीटर वाले खंड पर 2023 में ही रैपिड रेल चलने लगेगी। अगर 2023 में ही रैपिड रेल चलने लगती है तो भी मेरठ के लोगों के लिए बहुत बड़ी राहत की बात हो जाएगी क्योंकि मेरठ से दुहाई बहुत दूर भी नहीं है और साहिबाबाद की दिल्ली से दूरी काफी कम है इसलिए यदि किसी को रैपिड रेल से दिल्ली पहुंचना होगा तो वह आसानी से कार, दुहाई स्टेशन पर खड़ी करके दिल्ली जा सकेगा या फिर बस या किसी अन्य वाहन को छोड़कर भी उस पर पर जा सकेगा।

कोई भी मौसम हो रफ्तार में नहीं आएगी कमी

इन दिनों दिल्ली से गाजियाबाद होते हुए मेरठ तक संचालित होने वाली रैपिड रेल कॉरिडोर का निर्माण जोर शोर से चल रहा है। इसका फायदा यह भी है कि दिल्ली रोड पर वाहनों का दबाव कम होगा। जाम कम लगेगा और प्रदूषण भी कम होगा। 55 मिनट में मोदीपुरम से दिल्ली के सराय काले खां तक तक आसानी से पहुंचा देने वाली इस रेल खूबियों से भरी पड़ी है। यह मेट्रो से अधिक उन्नत और तेज रफ्तार से चलने वाली ट्रेन है जो अधिकतम 180 किलोमीटर की गति से चलेगी। सबसे बड़ी बात है कि यह किसी भी मौसम में प्रभावित नहीं होगी चाहे घना कोहरा हो या खूब तेज बारिश हो रही हो इसकी रफ्तार में कोई कमी नहीं आएगी। 

chat bot
आपका साथी