दिल्ली सशस्त्र पुलिस ने सीखे दंगा नियंत्रण के गुर

लोक व्यवस्था अकादमी (रैपो) में दिल्ली सशस्त्र पुलिस और भारत-तिब्बत सीमा पुलिस के जवानों को प्रशिक्षण दिया गया।

By JagranEdited By: Publish:Tue, 13 Apr 2021 06:45 AM (IST) Updated:Tue, 13 Apr 2021 06:45 AM (IST)
दिल्ली सशस्त्र पुलिस ने सीखे दंगा नियंत्रण के गुर
दिल्ली सशस्त्र पुलिस ने सीखे दंगा नियंत्रण के गुर

मेरठ, जेएनएन। लोक व्यवस्था अकादमी (रैपो) में दिल्ली सशस्त्र पुलिस और भारत-तिब्बत सीमा पुलिस के जवानों को द्रुत कार्य बल की विभिन्न बटालियन द्वारा दंगा नियंत्रण करना सिखाया गया। उन्हें दंगा नियंत्रण में उपयोग होने वाले आधुनिक हथियारों के बारे में जानकारी देने के साथ उनका अभ्यास भी कराया गया।

वेदव्यासपुरी स्थित लोक व्यवस्था अकादमी में दिल्ली सशस्त्र पुलिस के 75 जवानों को 12 अप्रैल से 26 अप्रैल व भारत-तिब्बत पुलिस के 15 जवानों को 12 अप्रैल से 10 मई यानी चार सप्ताह का दंगा नियंत्रण प्रशिक्षण दिया जा रहा है। इसमें जवानों को दंगा नियंत्रण के गुर सिखाए जा रहे हैं। सोमवार को सूर्य नमस्कार से शुरुआत करने के बाद दंगा नियंत्रण के सभी तकनीकी पहलुओं के साथ आधुनिक दंगा नियंत्रण हथियारों का अभ्यास कराया गया। इसके अलावा प्रशिक्षण के दौरान शारीरिक दक्षता, मार्शल आर्टस, दंगा नियंत्रण के हथियारों की जानकारी, भीड़ नियंत्रण, मानवाधिकारों को ध्यान में रखते हुए कानून एवं व्यवस्था का सही प्रकार से क्रियान्वयन, प्राथमिक चिकित्सा, पुलिस पब्लिक व्यवहार आदि विषयों पर प्रशिक्षण दिया जाएगा। इस दौरान उप महानिरीक्षक रैपो अखिलेश कुमार सिंह, उप कमांडेंट हरीश चंद्र नेगी, नीरज कुमार झा, प्रमोद कुमार सिंह व सहायक कमांडेंट मौजूद रहे।

दीवार पोतने से रोकने पर व्यापारी का सिर फोड़ा: दीवार पेंट करने से रोकने पर दो युवकों ने व्यापारी का सिर फोड़ दिया। हमले के बाद आरोपित धमकी देते हुए फरार हो गए। लहूलुहान हालत में थाने पहुंचकर व्यापारी ने हमलावरों के खिलाफ तहरीर दी है।

कोतवाली थाना क्षेत्र के शाहपीर गेट स्थित सराय बहलीम निवासी जुबी की सिविल लाइन थाना क्षेत्र के हापुड़ अड्डे स्थित तांगा स्टैंड के समीप छोटे हाथी की बाडी बनाने की दुकान है। सोमवार को उसकी बराबर वाली दुकान में शागिर व हमजा पेंट कर रहे थे। उन्होंने जुबी की दुकान की एक दीवार पेंट करके खराब कर दी। व्यापारी ने दोनों युवकों को सावधानी से पेंट करने के लिए बोल दिया। इसी बात को लेकर उनकी कहासुनी हो गई। आरोप है कि दोनों ने जुबी की पिटाई कर दी और सिर फोड़ दिया। शोर सुनकर आसपास के लोग एकत्र हो गए। इन्हें देखकर आरोपित फरार हो गए। थाना प्रभारी अब्दुर रहमान सिद्दकी का कहना है कि घायल का मेडिकल करा दिया गया है। तहरीर प्राप्त हो गई है। आरोपितों की तलाश में दबिश दी गई थी। लेकिन वह नहीं मिले।

chat bot
आपका साथी