नगर में श्रीराम मंदिर निर्माण समर्पण निधि अभियान चलाया

श्रीराम मंदिर निर्माण समर्पण निधि के लिए शुक्रवार को मवाना के सात खंड व दो नगर में धन संग्रह अभियान चलाया गया।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 15 Jan 2021 08:30 PM (IST) Updated:Fri, 15 Jan 2021 08:30 PM (IST)
नगर में श्रीराम मंदिर निर्माण समर्पण निधि अभियान चलाया
नगर में श्रीराम मंदिर निर्माण समर्पण निधि अभियान चलाया

मेरठ, जेएनएन। श्रीराम मंदिर निर्माण समर्पण निधि के लिए शुक्रवार को मवाना के सात खंड व दो नगर में धन संग्रह अभियान चलाया गया। आरएसएस पदाधिकारी, समिति पदाधिकारी व हिन्दू संगठनों ने टोली के रूप में घर-घर जाकर धन संग्रह किया। रामराज खंड में श्रीराम निधि समर्पण अभियान समिति के जिलाध्यक्ष आजाद बंसल की अगुवाई में समिति के जिला सहमंत्री विपेंद्र सुधा वाल्मीकि, जिला सहकारी बैंक के चेयरमैन मंदिरपाल सिंह, धर्मजागरण समन्वय के विभाग प्रमुख बृजपाल सिंह, डा. हरेंद्र सिंह, डायरेक्टर मदनपाल सिंह छबडि़या ने सबसे पहले डीपीएम स्कूल बहसूमा पहुंचकर स्कूल सचिव जगदीश त्यागी से समर्पण राशि का चेक लेकर अभियान की शुरूआत की। वहीं, संघ के जिला सहसंचालक जयप्रकाश गुप्ता, जिला प्रचारक ललित कुमार, समिति के जिलाउपाध्यक्ष भूपेंद्र त्यागी, आरएसएस के पर्यावरण व जल संरक्षण के जिला संयोजक सुधीर त्यागी व नगर संचालक अंकुश गौतम आदि ने आकाश गुर्जर व अन्य से समर्पण राशि का चेक लिया। वहीं, शुगर मिल आवासीय कालोनी, ढिकोली रोड पर श्रीराम मंदिर निर्माण के लिए घर-घर जाकर धन संग्रह किया। रामभक्तों ने अभियान में लगे स्वयं सेवक व कार्यकर्ताओं का तिलक करके स्वागत किया। संघ के नगर सेवा प्रमुख मानवेंद्र शर्मा ने बताया कि नगर की 13 बस्तियों में बस्ती प्रमुख, बस्ती पालक व नगर की कार्यकारिणी द्वारा धन संग्रह अभियान में सहभागिता की गई। मोहल्ला तिहाई बस्ती प्रमुख विवेक अग्रवाल, बूथ अध्यक्ष सुबोध रस्तोगी ने साथियों के साथ श्रीराम मंदिर के लिए धनसंग्रह अभियान चलाया। पूर्व सभासद परमेश्वरी देवी ने कार्यकर्ताओं का तिलक करके स्वागत किया। पांडव चौक हनुमान मंदिर वाली गली-सत्संग भवन, कौशिको वाली गली समेत स्थानों पर धन संग्रह किया।

ढिकौली में पदयात्रा निकाली श्रीराम जन्मभूमि धन संग्रह अभियान के तहत शुक्रवार को नगर की ढिकोली कालोनी में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ व विहिप की ओर से ढिकोली जनजागरण पदयात्रा निकाली गई। शुभारंभ राजेश एडवोकेट ने किया। कालोनी जय श्रीराम के उद्घोष से गुंजायमान हो गई। यात्रा प्राइमरी स्कूल से शुरू होकर कालोनी की विभिन्न गलियों से होते हुए कालोनी के बाहर समाप्त हुई। पदयात्रा में संघ के नगर प्रचारक अरुण, नगराध्यक्ष गोविद गुप्ता, महामंत्री विवेक रस्तोगी, दीपक कश्यप, नगर उपाध्यक्ष राज सिंह चौहान, बूथ अध्यक्ष अभिजीत, संदीप, राजकमल, सन्नी, चिराग, प्रशान्त, विनोद, भारत, पंकज, मांगे प्रधान, अमित सभासद व ढिकौली कालोनी के लोग मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी