बिजनौर : रामलीला के मंच पर राम-राम कहते हुए गिरने के बाद फिर नहीं उठे 'दशरथ'

बिजनौर के गांव हसनपुर में रामलीला मंचन के दौरान दशरथ का पात्र निभा रहे कलाकार की मंच पर ही मृत्यु हो गई। इसके बाद रामलीला का मंचन बंद कर दिया गया। शुक्रवार को सैकड़ों लोगों की मौजूदगी में उनका अंतिम संस्कार हुआ।

By Prem Dutt BhattEdited By: Publish:Fri, 15 Oct 2021 11:50 PM (IST) Updated:Fri, 15 Oct 2021 11:50 PM (IST)
बिजनौर : रामलीला के मंच पर राम-राम कहते हुए गिरने के बाद फिर नहीं उठे 'दशरथ'
रामलीला में दशरथ का पात्र निभा रहे कलाकार राजेंद्र की मृत्यु

बिजनौर, जागरण संवाददाता। रेहड़ क्षेत्र के गांव हसनपुर में रामलीला मंचन के दौरान दशरथ का किरदार निभा रहे एक बुजुर्ग कलाकार की मंच पर ही अचानक मृत्यु हो गई। पुत्र वियोग में रोते-रोते वह अचानक राम-राम कहते हुए गिर पड़े। डाक्टर को तुरंत मौके पर बुलाया लेकिन उन्हें मृत घोषित कर दिया गया। इसके बाद रामलीला का मंचन बंद कर दिया गया। शुक्रवार को उनका अंतिम संस्कार कर दिया गया।

कई साल से अदा कर रहे थे दशरथ की भूमिका

रेहड़ के गांव हसनपुर में गुरुवार देर रात रामलीला का मंचन चल रहा था। यहां गांव निवासी पूर्व प्रधान 60 वर्षीय राजेंद्र ङ्क्षसह कई साल से दशरथ की भूमिका अदा करते आ रहे थे। इस बार भी वह दशरथ की भूमिका में थे। दो दिन पहले श्रीराम के वनवास जाने का प्रसंग हो चुका था।

मंच पर गिरने के कुछ देर तक दर्शक समझते रहे अभिनय का हिस्‍सा 

रामलीला समिति के अध्यक्ष गजराज चौहान ने बताया कि राजा दशरथ के पुत्र वियोग की लीला मंचन चल रहा था। दशरथ के रूप में राजेंद्र सिंह फूट-फूटकर रो रहे थे। इसी दौरान अचानक वह मंच पर गिर पड़े। कुछ देर के लिए सभी ने सोचा कि यह उनके अभिनय का हिस्सा है, लेकिन काफी देर तक कोई हरकत न होते देख समिति के पदाधिकारियों ने उन्हें उठाने की कोशिश की लेकिन प्रयास नाकाम रहा। कमेटी के लोगों ने तत्काल एक निजी चिकित्सक को बुलाकर उन्हें दिखाया गया, लेकिन डाक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। इसके बाद रामलीला का मंचन बंद कर दिया गया। शुक्रवार को सैकड़ों लोगों ने राजेंद्र सिंह के अंतिम संस्कार में हिस्सा लिया।

chat bot
आपका साथी