माधवपुरम व्यापार संघ के कोषाध्यक्ष पर जानलेवा हमला, तीन नामजद Meerut News

शुक्रवार को माधवपुरम व्यापार संघ के कोषाध्यक्ष पर 15-20 युवकों ने जानलेवा हमला किया। आसपास दुकानदारों ने व्यापारी को बचाया। तीन के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज।

By Prem BhattEdited By: Publish:Sat, 07 Dec 2019 11:05 AM (IST) Updated:Sat, 07 Dec 2019 11:05 AM (IST)
माधवपुरम व्यापार संघ के कोषाध्यक्ष पर जानलेवा हमला, तीन नामजद Meerut News
माधवपुरम व्यापार संघ के कोषाध्यक्ष पर जानलेवा हमला, तीन नामजद Meerut News

मेरठ, जेएनएन। माधवपुरम व्यापार संघ के कोषाध्यक्ष पर 15-20 युवकों ने जानलेवा हमला किया। आसपास दुकानदारों ने व्यापारी को बचाया। लोगों को आता देख हमलावर धमकी देते हुए फरार हो गए। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने तीन नामजद समेत कई के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।

बेटा करता था कमेंट

पिछले साल माधवपुरम व्यापार संघ का चुनाव हुआ था। इसमें कोषाध्यक्ष पद पर अरुण तिवारी विजयी हुए थे। उन्होंने बताया कि दिनेश गुप्ता अध्यक्ष पद पर चुनाव लड़े थे, लेकिन हार गए थे। तभी से उनका बेटा अनमोल गुप्ता उनपर टिप्पणी करता था। तीन-चार दिन पहले वह एक शादी समारोह में गए थे, वहां भी उसने कमेंट किया था। गुरुवार को व्यापारी नेता नवीन गुप्ता संयुक्त व्यापार संघ के चुनाव के लिए सिटी सेंटर बच्चा पार्क पर नामांकन करने गए थे।

व्यापारियों ने कराया बीच बचाव

तब अरुण तिवारी ने अनमोल के भाई सुमित बंसल से इस बारे में बात की थी। आरोप है कि उसने हाथापाई कर दी थी। अन्य व्यापारियों ने बीच-बचाव कराया था। अरुण तिवारी ने बताया कि शाम को वह माधवपुरम सेक्टर एक में अमित गोयल की दुकान पर बैठे थे। तभी 15-20 युवकों ने उनपर जानलेवा हमला कर दिया था। आसपास के दुकानदारों ने उनको बचाया। आरोपित धमकी देते हुए फरार हो गए थे। उन्होंने दिनेश गुप्ता, अनमोल गुप्ता, सुमित बंसल समेत कई अज्ञात के खिलाफ तहरीर दी थी। ब्रह्रमपुरी पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है। थाना प्रभारी रघुराज सिंह ने बताया कि व्यापारी की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। आरोपितों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

स्‍कूटी टकराने पर मारपीट

शुक्रवार रात काठ का पुल पर स्कूटी टकराने पर युवकों में मारपीट हो गई। दोनों पक्षों के लोग आमने-सामने आ गए। पथराव शुरू हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने कई लोगों को हिरासत में ले लिया। रजबन छोटा बाजार निवासी हैप्पी शुक्रवार रात करीब पौने नौ बजे दोस्त पंकज के साथ स्कूटी पर चैपल स्ट्रीट काठ का पुल से जा रहा था। उसके आगे चैपल स्ट्रीट निवासी आसिफ चल रहा था। अचानक आसिफ ने ब्रेक लगा दिए। पीछे चल रहे हैप्पी की स्कूटी आसिफ की स्कूटी से टकरा गई। इस पर दोनों में कहासुनी हो गई।

साथियों को बुला लिया

आसिफ पक्ष के लोग मौके पर पहुंच गए, जिसके बाद हैप्पी ने भी साथियों को बुला लिया। इस पर दोनों पक्षों में जमकर मारपीट हो गई। पथराव से मौके पर अफरा-तफरी मच गई। मारपीट की सूचना पर आनन-फानन में सदर बाजार थाना पुलिस पहुंच गई और मामले को शांत किया। पुलिस आसिफ, अरशद, असरफ और जुबेर को थाने ले आई। सदर बाजार थाना प्रभारी विजय गुप्ता का कहना है कि हैप्पी की ओर से तहरीर दे दी गई है। मामले की जांच के बाद उचित कार्रवाई की जाएगी।

नाम पूछकर की मारपीट

तहरीर में हैप्पी ने कहा कि वह दोस्त के साथ स्कूटी से जा रहा था। माता मंदिर के पास पहुंचने पर सम्राट गैराज के पास अरशद, आसिफ, जुबेर और अशरफ खड़े थे। उन्होंने आवाज देकर उनको रोक लिया और नाम पूछकर पिटाई शुरू कर दी। उनसे मोबाइल और पर्स भी लूट लिया। उन्होंने भागकर जान बचाई। सूचना पर पुलिस भी पहुंच गई थी। बताया गया कि हैप्पी बजरंग दल कार्यकर्ता है।

chat bot
आपका साथी