घर में ईट फेंकने के विरोध पर जानलेवा हमला, सीएचसी में कराया भर्ती

मवाना के गांव कौल में मंगलवार को घर में ईंट फेंकने का विरोध करने पर युवक पर लाठी-डंडों से हमला कर घायल कर दिया। पुलिस भी पहुंच गई और घायल को सीएचसी में भर्ती कराया। पीड़ित ने हमलावरों के खिलाफ तहरीर दी है।

By JagranEdited By: Publish:Tue, 07 Dec 2021 07:51 PM (IST) Updated:Tue, 07 Dec 2021 07:51 PM (IST)
घर में ईट फेंकने के विरोध पर जानलेवा हमला, सीएचसी में कराया भर्ती
घर में ईट फेंकने के विरोध पर जानलेवा हमला, सीएचसी में कराया भर्ती

मेरठ, जेएनएन। मवाना के गांव कौल में मंगलवार को घर में ईंट फेंकने का विरोध करने पर युवक पर लाठी-डंडों से हमला कर घायल कर दिया। पुलिस भी पहुंच गई और घायल को सीएचसी में भर्ती कराया। पीड़ित ने हमलावरों के खिलाफ तहरीर दी है।

उक्त गांव निवासी संजीव पुत्र सैनी ने बताया कि आज दोपहर घर पर परिवार की महिलाएं अकेली थी। उसी दौरान व्यक्ति व उसके तीन लड़कों ने मकान में ईटे फेंकनी शुरू कर दी। उसी दौरान छोटा भाई राहुल घर खाना आया और घर पर ईंट फेंकना का विरोध किया। जिस पर उपरोक्त ने उस पर लाठी-डंडे से हमला कर दिया। सिर में चोट लगने से वह घायल हो गया। पीड़ित ने तहरीर दी है।

ट्रक की टक्कर से कार क्षतिग्रस्त, चालक घायल : इंचौली थाना क्षेत्र अंतर्गत ट्रक व कार की भिड़ंत हो गई। जिसमें कार चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल को अस्पताल में भर्ती कराया।

मोहल्ला कल्याण सिंह निवासी जुनेद पुत्र शाबुद्दीन सोमवार देर रात स्विफ्ट डिजायर कार से दिल्ली में जमातियों को छोड़कर लौट रहा था। लगभग दो बजे जब वह इंचौली थाना क्षेत्र अंतर्गत मसूरी के समीप आया कि सामने से आ रहे ट्रक व कार में भिड़ंत हो गई। दुर्घटना में कार चला रहा जुनैद गंभीर घायल हो गया। सूचना पर पहुंची और उसके स्वजन को जानकारी दी। पुलिस ने घायल को अस्पताल भिजवा दिया। एसओ श्योपाल सिंह ने बताया कि अभी इस संबंध में अभी कोई तहरीर नहीं मिली है। उक्त मामले की जानकारी के बाद आगे की कार्रवाई होगी।

chat bot
आपका साथी