युवक का शव मिला, हत्या की आशंका

सरूरपुर थाना क्षेत्र के खिवाई कस्बे के जंगल में शनिवार को नलकूप के पास पेड़

By JagranEdited By: Publish:Sat, 23 Oct 2021 07:05 PM (IST) Updated:Sat, 23 Oct 2021 07:05 PM (IST)
युवक का शव मिला, हत्या की आशंका
युवक का शव मिला, हत्या की आशंका

मेरठ,जेएनएन। सरूरपुर थाना क्षेत्र के खिवाई कस्बे के जंगल में शनिवार को नलकूप के पास पेड़ नीचे युवक का शव मिला। पुलिस व फारेंसिक टीम ने जांचकर शव मर्चरी भेज दिया। वहीं, पुलिस घंटों बाद युवक की शिनाख्त कराने में सफल हुई। फिलहाल, स्वजन ने हत्या की तहरीर दी है।

खिवाई निवासी ग्रामीण शनिवार सुबह खेत पर शौच के लिए जा रहे थे। तभी कस्बे के जंगल में गांव निवासी आबिद पुत्र मलूक खां के नलकूप पर पेड़ के नीचे युवक का शव दिखाई दिया। इस दौरान जानकारी पाकर और भी ग्रामीण मौके पर पहुंचे। उधर, सूचना पर पुलिस पहुंची। जहां, उन्होंने शव के शिनाख्त कराने की कोशिश की। लेकिन, सफलता नहीं मिली। घंटों बाद शव की शिनाख्त खिवाई निवासी आजाद पुत्र महबूब के रूप में हुई। वहीं, एसपी देहात केशव कुमार ने भी स्थिति का जायजा लिया। आजाद की जेब से नौ हजार आठ सौ 85, ईयर फोन व डाटा केबल मिली। जबकि मोबाइल नहीं था। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर मर्चरी भेज दिया है। मृतक के भाई ताज मोहम्मद ने बताया कि वह गांव-गांव जाकर फेरी लगाकर कपड़े बेचने का काम करता था। तीन दिन पहले घर से कलियर जाने की बात कहकर गया था। तभी से उसका फोन बंद जा रहा था। स्वजन ने अज्ञात में हत्या की तहरीर दी है। एसओ डीपी सिंह ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।

आशा कार्यकर्ता संगठन की मंडल अध्यक्ष का पर्स चोरी: खरखौदा क्षेत्र में शुक्रवार को आशा कार्यकर्ता संगठन की मंडल अध्यक्ष का बस में चोरों ने पर्स चोरी कर लिया। पर्स में जेवरात और नकदी थी। पीड़िता ने थाने में तहरीर दी है।

खंदावली निवासी आशा कार्यकर्ता संगठन की मंडल अध्यक्ष निर्मेश त्यागी ने बताया कि शुक्रवार को वह खरखौदा से मेरठ जा रही थीं। खरखौदा बस स्टैंड से बस में सवार होने के बाद उसका पर्स चोरी कर लिया। घटना का पता बिजलीबंबा चौकी पर पहुंचने के बाद चला। पर्स में तीन तोले की सोने चेन, दस हजार रुपये की नकदी, और कीमती कागजात थे। पीड़िता ने थाने में तहरीर दी है। इंस्पेक्टर संजय शर्मा ने कहा कि जांच करके कार्रवाई की जाएगी।

chat bot
आपका साथी