बुलंदशहर के सूरजपुर मखेना गांव में पेड़ पर लटका मिला लापता युवक का शव

बुलंदशहर के सूरजपुर मखेना गांव में मंगलवार की सुबह एक युवक का शव बबूल के पेड़ से लटका मिलने पर सनसनी फैल गई। शव उसी के खेत में बबूल के पेड़ से लटका मिला। वह चार दिन पूर्व गायब हो गया था। स्वजन ने उसकी गुमशुदगी दर्ज कराई थी।

By Taruna TayalEdited By: Publish:Tue, 27 Jul 2021 12:42 PM (IST) Updated:Tue, 27 Jul 2021 12:42 PM (IST)
बुलंदशहर के सूरजपुर मखेना गांव में पेड़ पर लटका मिला लापता युवक का शव
बुलंदशहर के सूरजपुर मखेना गांव में मिला लापता युवक का शव

बुलंदशहर, जेएनएन। दौलतपुर चौकी क्षेत्र के सूरजपुर मखेना गांव में मंगलवार की सुबह एक युवक का शव मिलने से सनसनी फैल गई। शव गांव के युवक संतोष कुमार पुत्र फूलसिंह का था। शव उसी के खेत में बबूल के पेड़ से लटका मिला।

यह है मामला

ग्रामीणों के मुताबिक संतोष दिमागी रूप से कमजोर था। उसका पिछले काफी समय से इलाज चल रहा था। वह चार दिन पूर्व गायब हो गया था। काफी तलाशने के बाद स्वजन ने बीते सोमवार को उसकी गुमशुदगी डिबाई कोतवाली में दर्ज कराई थी। मंगलवार को स्वजन को संतोष का शव चारा काटने के दौरान उसी के खेत मे पेड़ से लटका मिला गया। मृतक के गले मे उसी के गमछे से फंदा लगा था। स्वजन की सूचना पर गांव पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी। चौकी प्रभारी रुस्तम सिंह ने बताया कि शव को पोस्‍टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है। प्रथम द्रष्टया मामला आत्महत्या का लग रहा है। अभी स्वजन ने तहरीर नहीं दी है। तहरीर के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

chat bot
आपका साथी