गोदाम में मिला स्क्रैप व्यापारी का गोली लगा शव

गुरुवार को रात दस बजे जमुना नगर में गोदाम के अंदर स्क्रेप व्यापारी का खून से लथपथ शव पड़ा मिला। पास में व्यापारी की लाइसेंसी पिस्टल पड़ी थी जिसके अंदर चार गोली भरी हुई थी।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 22 Nov 2019 10:00 AM (IST) Updated:Fri, 22 Nov 2019 10:00 AM (IST)
गोदाम में मिला स्क्रैप व्यापारी का गोली लगा शव
गोदाम में मिला स्क्रैप व्यापारी का गोली लगा शव

मेरठ, जेएनएन। गुरुवार को रात दस बजे जमुना नगर में गोदाम के अंदर स्क्रेप व्यापारी का खून से लथपथ शव पड़ा मिला। पास में व्यापारी की लाइसेंसी पिस्टल पड़ी थी, जिसके अंदर चार गोली भरी हुई थी। एक खाली खोखा भी बरामद किया है। प्रथम जांच में पुलिस इसे खुदकशी मान रही है। कप्तान ने फोरेंसिक टीम को मामले की जांच के लिए भेज दिया। पुलिस ने गोदाम के बाहर से कार और बाइक भी कब्जे में ले ली।

नौचंदी के जैदीफार्म स्थित करीम नगर निवासी आजम पुत्र असलम स्क्रेप का काम करता था। बताया गया कि आजम ने अपने दोस्त जाकिर को गोदाम खुला रखने की बात कही। जाकिर कबाड़ी गोदाम पर नौकर छोड़कर वहां से घर निकल गया। बताया जाता है कि रात दस बजे नौकर ने गोदाम में देखा तो खून से लथपथ आजम का शव पड़ा था। शव के पास डोरी में बंधी हुई लाइसेंसी पिस्टल बरामद हुई है। पिस्टल में चार गोली भरी हुई थी। एक गोली का खाली खोखा था। गोली आजम की कनपटी को पार करने के बाद दीवार में घुस गई थी। दाहिनी तरफ से गोली चली हुई थी। प्रथम जांच में पुलिस मामले को खुदकशी मान रही है। जाकिर के भाई अब्दुल वाजिद ने बताया कि आजम काफी दिनों से मानसिक तनाव में चल रहा था। उसे गोली किसी ने मारी या खुदकशी की है। इसकी पुलिस पड़ताल करें। एसएसपी अजय कुमार साहनी ने बताया कि फोरेंसिक टीम को मौके पर भेजा गया है। प्रथम जांच में मामला खुदकशी का लग रहा है। पुलिस ने मौके से पिस्टल, आजम की बाइक और जाकिर की कार को कब्जे में ले लिया है।

मर्डर की सूचना में जमुनानगर छावनी में बदला : रात दस बजे खून से लथपथ आजम का शव मिलने के बाद हत्या की सूचना फैल गई। तभी शहर सर्किल से कई थानों की पुलिस लेकर एसपी क्राइम रामअर्ज मौके पर पहुंचे। उधर, देहात के कई थानों का पुलिस बल भी मौके पर आ गया था। आजम की मौत के मामले में लोगों की भारी भीड़ जमा थी। बता दें कि आजम पहले स्पोटर्स कारोबारी था। जमुना नगर में उसकी बल्ले बनाने की फैक्ट्री थी।

मोबाइल खोलेगा मौत का राज : पुलिस ने आजम का मोबाइल कब्जे में ले लिया। मोबाइल का लॉक खोला जा रहा है। पुलिस मान रही है कि मोबाइल से मौत के राज से पर्दा उठ जाएगा।

chat bot
आपका साथी