मेरठ में गन्ने के खेत में पड़ा मिला वृद्ध का शव, 23 सितंबर सेे थे लापता

गांव भैंसा से 23 सितंबर से लापता वृद्ध का शव सोमवार दोपहर निलोहा माइनर स्थित गन्ने के खेत में पड़ा मिला। जंगली जानवरों ने शव को बुरी तरह नोंच रखा था। स्वजन ने वृद्ध की हत्या की आशंका जताई है। पुलिस जांच कर रही है।

By Edited By: Publish:Tue, 29 Sep 2020 03:00 AM (IST) Updated:Tue, 29 Sep 2020 03:00 AM (IST)
मेरठ में गन्ने के खेत में पड़ा मिला वृद्ध का शव, 23 सितंबर सेे थे लापता
मेरठ में गांव भैंसा से 23 सितंबर से लापता वृद्ध का शव मिला है।

मेरठ, जेएनएन। गांव भैंसा से 23 सितंबर से लापता वृद्ध का शव सोमवार दोपहर निलोहा माइनर स्थित गन्ने के खेत में पड़ा मिला। जंगली जानवरों ने शव को बुरी तरह नोंच रखा था। स्वजन ने वृद्ध की हत्या की आशंका जताई है। भैंसा का 64 वर्षीय मांगेराम खेत पर गया था और वापस नहीं लौटा। उनके तहेरे भाई परणवीर ने गुमशुदगी दर्ज कराई थी।

एसओ सतीश कुमार ने बताया सोमवार दोपहर करीब दो बजे सुरेश शर्मा निलोहा माइनर स्थित अपने गन्ने के खेत पर गए तो वहां उन्हें एक व्यक्ति का कंकाल पड़ा मिला। कंकाल पर सिर्फ लोअर ही था, जबकि पास ही उसकी शर्ट व लुंगी रखी थी। इस बीच अर्चना वहां पहुंची और कपड़ों के आधार पर उसकी पहचान पिता मांगेराम के रूप में की। देर शाम तक उक्त मामले में तहरीर नहीं दी गई। छह साल पूर्व छोटा भाई भी हुआ था गायब मांगेराम का छोटा भाई अवधेश छह वर्ष पूर्व इसी तरह गायब हुआ था और कई दिन बाद उसका भी शव बरामद हुआ था। वह अविवाहित था।

ग्रामीणों ने बताया उससे हिस्से की करीब साढ़े चार बीघा जमीन को लेकर भी विवाहित बहनों से विवाद हुआ था। बहनों ने वसीयत की बात कही थी, जबकि मृतक भी इसी तरह गायब हो गया। उधर, मांगेराम की मोटी पॉलिसी होने की भी चर्चा रही।

इन्होंने कहा

स्वजन ने मांगे की मौत को लेकर कोई आशंका नहीं जताई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट से स्पष्ट होगा हत्या हुई या कुछ और हुआ। उसी आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

- उदय प्रताप सिंंह, सीओ मवाना।

chat bot
आपका साथी