दिन 19 और काम 60 फीसद बाकी.. देखिए दावा कायम रहेगा या गड्ढे

शासन की ओर से गड्ढा मुक्ति अभियान की डेडलाइन 31 अक्टूबर दी गई है लेकिन नगर

By JagranEdited By: Publish:Wed, 13 Oct 2021 06:30 AM (IST) Updated:Wed, 13 Oct 2021 06:30 AM (IST)
दिन 19 और काम 60 फीसद बाकी.. देखिए दावा कायम रहेगा या गड्ढे
दिन 19 और काम 60 फीसद बाकी.. देखिए दावा कायम रहेगा या गड्ढे

मेरठ,जेएनएन। शासन की ओर से गड्ढा मुक्ति अभियान की डेडलाइन 31 अक्टूबर दी गई है, लेकिन नगर निगम लक्ष्य के सापेक्ष अभी तक सड़कों के 40 फीसद गड्ढे ही भर पाया है। अगले 19 दिन में निगम के सामने 60 फीसद गड्ढे भरने की चुनौती है। हालांकि नगर निगम अधिकारियों का दावा है कि गड्ढा मुक्ति का काम तय अवधि से पहले ही पूरा कर लिया जाएगा।

नगर निगम ने एक सप्ताह पहले सड़कों को गड्ढा मुक्त करने और सड़क नवीनीकरण का अभियान शुरू किया। सड़क नवीनीकरण में वेदव्यासपुरी, सूरजकुंड में महापौर कार्यालय के सामने वाली सड़क और विक्टोरिया पुल से आबूनाला किनारे वाली सड़क का काम पूरा हो चुका है। जबकि गड्ढा मुक्ति अभियान के अंतर्गत नगर निगम का दावा है कि लगभग 21 किमी विभिन्न सड़कों के गड्ढे भरे जा चुके हैं। हालांकि बुढ़ाना रोड, जिमखाना मैदान वाली सड़क, कबाड़ी बाजार वाली सड़क, जयदेवी नगर, रेलवे रोड, केसरगंज रोड, शास्त्रीनगर, जागृति विहार, कंकरखेड़ा क्षेत्र की मुख्य सड़कों के गड्ढे भरने का काम बाकी है। मालूम हो कि अपर मुख्य सचिव डा. रजनीश दुबे ने गड्ढा मुक्ति अभियान की अंतिम डेडलाइन 31 अक्टूबर निर्धारित की है। इस तिथि तक नगर निगम को सभी सड़कों के गड्ढे भरकर शासन को रिपोर्ट भेजनी है। नगर निगम के मुख्य अभियंता यशवंत कुमार का कहना है कि सड़क नवीनीकरण और गड्ढा मुक्ति अभियान के कामों की गति धीमी है। नगर आयुक्त मनीष बंसल ने नाराजगी जताई है। इस संबंध में सभी अधिशासी अभियंता, अवर अभियंता को निर्देश दिए गए हैं। दोनों ही कार्यों में तेजी लाई जाएगी। तय अवधि पर काम पूरा किया जाएगा।

chat bot
आपका साथी