ससुर का मृत्यु प्रमाण पत्र लेकर जा रही बहू की हादसे में मौत

सिविल लाइन क्षेत्र के साकेत चौपले पर तेज रफ्तार बस ने बाइक सवार दंपती को टक्कर मार दी। बस के पहिये के नीचे आने से महिला की मौके पर ही मौत हो गई। पति को गंभीर अवस्था में अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

By JagranEdited By: Publish:Tue, 07 Dec 2021 03:58 AM (IST) Updated:Tue, 07 Dec 2021 03:58 AM (IST)
ससुर का मृत्यु प्रमाण पत्र लेकर जा रही बहू की हादसे में मौत
ससुर का मृत्यु प्रमाण पत्र लेकर जा रही बहू की हादसे में मौत

मेरठ, जेएनएन। सिविल लाइन क्षेत्र के साकेत चौपले पर तेज रफ्तार बस ने बाइक सवार दंपती को टक्कर मार दी। बस के पहिये के नीचे आने से महिला की मौके पर ही मौत हो गई। पति को गंभीर अवस्था में अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

भावनपुर थाना क्षेत्र के अलीपुरा निवासी ठेकेदार शेर सिंह पत्नी साधना के साथ बाइक से कैंट स्थित सेना के कार्यालय से अपने पिता रामपाल का मृत्यु प्रमाण पत्र लेने गए थे। प्रमाण पत्र लेकर दंपती सोमवार शाम घर लौट रहे थे। सिविल साकेत चौपले पर पीछे से आई तेज रफ्तार बस ने बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में साधना बस के नीचे आ गई। शेर सिंह को बस काफी दूर तक घसीटते ले गई। लोगों ने कुछ ही दूरी पर बस को रोक लिया। इसी बीच चालक भाग गया। पुलिस ने शेरसिंह को अस्पताल में भर्ती कराया और साधना का शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। निजी बस मवाना अड्डे से किला परीक्षितगढ़ जा रही थी। पुलिस ने बस के चालक को हिरासत में ले लिया है। इंस्पेक्टर रमेश चंद्र का कहना है कि महिला के परिवार की तरफ से हादसे का मुकदमा दर्ज कर लिया है।

भैंसा और भैंस चोरी

सरधना : थाना क्षेत्र के गांव बहादुरपुर में रविवार रात चोरों ने घेर से एक भैंसा व भैंस चोरी कर ली। चंद्रपाल सिंह पुत्र देवी सिंह ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उनके घेर में रविवार देर रात चोर एक भैंसा व भैंस चोरी कर ले गए। पुलिस ने पीड़ित को जांच के बाद कार्रवाई का आश्वासन दिया है।

chat bot
आपका साथी