बागपत में बेटी ने मुखाग्नि देकर की पिता की अंत्येष्टि, अंतिम समय में इकलौता बेटा नहीं आ सका
बागपत में एक प्रिंटिंग प्रेस के स्वामी का सोमवार को निधन हो गया। बेटा बाहर होने के कारण उनकी बेटी ने मुखाग्नि देकर पिता की अंत्येष्टि की। पुत्री वर्षा ने मुखाग्नि देकर पिता की अंत्येष्टि की। इसमें मोहल्ले के लोगों का सहयोग रहा।
बागपत, जेएनएन। नगर के एक प्रिंटिंग प्रेस के स्वामी का सोमवार को निधन हो गया। बेटा बाहर होने के कारण उनकी बेटी ने मुखाग्नि देकर पिता की अंत्येष्टि की। बागपत नगर के कोर्ट रोड के भजन बिहार की गली नंबर छह निवासी 70 वर्षीय शिव कुमार शर्मा की कई दिनों से तबीयत खराब चल रही थी। सोमवार को सुबह उनका निधन हो गया।
उनके बड़े पुत्र प्रवीण शर्मा पिछले काफी समय से बाहर रहते हैं। शिव कुमार शर्मा के निधन की जानकारी मिलने पर विवाहित पुत्री वर्षा व अन्य लोग घर पर पहुंचे। स्वजन ने प्रवीण शर्मा से मोबाइल से काल कर संपर्क करने का प्रयास किया, लेकिन सफलता नहीं मिली। बाद में पुत्री वर्षा शर्मा ने पिता की अंत्येष्टि करने का निर्णय लिया और पिता की शव यात्रा के साथ श्मशान घाट पहुंच गईं। पुत्री वर्षा ने मुखाग्नि देकर पिता की अंत्येष्टि की। इसमें मोहल्ले के लोगों का सहयोग रहा। वर्षा शर्मा ने बताया कि उम्र व कमजोरी की वजह से पिता का निधन हुआ।