चुनाव ड्यूटी के लिए फीड हो रहा कार्मिकों का डाटा

त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव सरकार ने अप्रैल में कराने की घोषणा की है। उनकी तैयारियां अभी से युद्ध स्तर पर जारी हैं।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 15 Jan 2021 11:19 AM (IST) Updated:Fri, 15 Jan 2021 11:19 AM (IST)
चुनाव ड्यूटी के लिए फीड हो रहा कार्मिकों का डाटा
चुनाव ड्यूटी के लिए फीड हो रहा कार्मिकों का डाटा

मेरठ, जेएनएन। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव सरकार ने अप्रैल में कराने की घोषणा की है। उनकी तैयारियां अभी से युद्ध स्तर पर जारी हैं। चुनाव के लिए मतपत्र दो दिन पहले ही पहुंच चुके हैं। अब चुनाव ड्यूटी के लिए सरकारी विभागों के कर्मचारियों का डाटा फीड करने का काम जारी है। जनपद की 479 ग्राम सभा, 12 क्षेत्र पंचायत और जिला पंचायत के चुनाव की तैयारी जोर-शोर से जारी है। पंचायत चुनाव कार्यालय पर हर दिन मेले सा माहौल है। चुनाव के लिए मतपत्र जनपद में लाकर सुरक्षित रखे जा चुके हैं। ग्राम पंचायत सदस्य, ग्राम प्रधान, क्षेत्र पंचायत सदस्य और जिला पंचायत सदस्य पदों के लिए अलग-अलग मतपत्र प्राप्त हुए हैं, जिनकी संख्या लगभग 58 लाख है। मतपत्रों को राजकीय इंटर कालेज में पुलिस सुरक्षा में रखा गया है। अब मतदान और मतगणना की ड्यूटी के लिए जिले के लगभग 520 विभिन्न विभागों के कार्मिकों और अफसरों का डाटा फीड करने का काम किया जा रहा है। जनपद के लगभग 2500 बूथ पर ड्यूटी के लिए 18 हजार से ज्यादा कार्मिकों का डाटा फीड किया जाएगा। डाटा उपलब्ध कराने में लापरवाही करने वाले विभागों को जिलाधिकारी ने एक दिन पहले की चेतावनी दी थी। जिसका असर दिखाई देने लगा है। अधिकांश विभागों के कर्मचारी चुनाव कार्यालय में डाटा लेकर पहुंच रहे हैं।

लोकतंत्र सेनानी डा. नरेंद्र पंचतत्व में विलीन

मेरठ कालेज में विधि विभाग के पूर्व विभागाध्यक्ष और लोकतंत्र सेनानी डा. नरेंद्र कुमार (76) का गुरुवार को निधन हो गया। सूरजकुंड में उनका अंतिम संस्कार राजकीय सम्मान के साथ किया गया। वह फेफड़े में संक्रमण की वजह से बीमार चल रहे थे। इसी वजह से उन्हें न्यूटिमा अस्पताल में भर्ती कराया गया। गुरुवार को सुबह उन्होंने अंतिम सांस ली। वह वर्तमान में प्रभात नगर में रहते थे। वह अपने पीछे पत्नी सावित्री देवी और पुत्री अन्ना चौहान को छोड़ गए हैं। सूरजकुंड में गुरुवार को अन्ना ने पिता को मुखाग्नि दी। अंतिम संस्कार में कवि डा. हरिओम पंवार, नेत्रपाल, एमपी सिंह, डा. संदीप, डा. राजकुमार सांगवान, रविद्र चौहान आदि शामिल हुए।

chat bot
आपका साथी