दशलक्षण पर्व क्षमावाणी के साथ संपन्न

पा‌र्श्वनाथ दिगंबर जैन मंदिर में दशलक्षण पर्व का मंगलवार को क्षमा वाणी के साथ समापन

By JagranEdited By: Publish:Tue, 21 Sep 2021 06:42 PM (IST) Updated:Tue, 21 Sep 2021 06:42 PM (IST)
दशलक्षण पर्व क्षमावाणी के साथ संपन्न
दशलक्षण पर्व क्षमावाणी के साथ संपन्न

मेरठ,जेएनएन। पा‌र्श्वनाथ दिगंबर जैन मंदिर में दशलक्षण पर्व का मंगलवार को क्षमा वाणी के साथ समापन हो गया। भक्तों ने मंदिर में भगवंतों की पूजा की।

मंदिर में आचार्य भारत भूषण महाराज के सानिध्य में दशलक्षण पर्व मनाया गया। जिसमें दस दिन तक मंदिर में विधान का आयोजन किया गया। सुबह नित्य प्रति भगवान का जलाभिषेक व शांतिधारा की गई। भक्तों ने विधान में पूजा अर्चना की। इस दौरान शाम के समय मंगल आरती की गई तथा बच्चों के द्वारा सांकृतिक कार्यक्रम भी आयोजित किये गये। जिसमें बच्चों लघु नाटिका, प्रश्नमंच, कविता आदि प्रस्तुति दी।

दशलक्षण पर्व का मंगलवार को क्षमा वाणी के साथ समापन हो गया। इस दौरान भक्तों ने सुबह भगवान का जलाभिषेक व शांतिधारा की। क्षमा वाणी में सैंकड़ों भक्तों ने भाग लिया। मुख्य रूप से सुरेंद्र जैन, आदेश जैन, शुभम जैन, हिमांशु जैन, मुकेश व दिनेश जैन आदि मौजूद रहे।

पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश: पर्यावरण संरक्षण समिति की ओर से चलाए जा रहे हरियाली बहाली अभियान के अंतर्गत मंगलवार को एसवीएस इंटरनेशल स्कूल में पौधा रोपण किया गया, जिसमें, पीपल, अशोका व तुलसी के पौधे लगाये गये।

पौधारोपण समिति अध्यक्ष पंडित दर्शनलाल शर्मा के नेतृत्व में किया गया। अध्यक्ष ने बताया कि हरियाली बहाली के लिये समिति विशेष अभियान चला रही है। अभियान के तहत स्कूल-कालेज, सरकारी भवन परिसर व सड़क किनारे पौधारोपण किया जा रहा है। इसी क्रम में मंगलवार को एसवीएस इंटरनेशनल स्कूल मवाना में पौधारोपण किया गया। इस दौरान बच्चों को पौधारोपण का महत्व समझाया और उनके रखरखाव इस मौके पर संस्था के प्रधानाचार्य मोहित त्यागी, अजय शर्मा, ओस डी.नेमिशा सिंह, मनोज चौधरी व रोहित त्यागी मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी