डांडिया नृत्य प्रस्तुति ने बांधा समा

उत्सव मंडप मवाना में शनिवार को इनरव्हील क्लब व इनरव्हील क्लब रेनबो के संयुक्त रूप

By JagranEdited By: Publish:Sat, 23 Oct 2021 10:35 PM (IST) Updated:Sat, 23 Oct 2021 10:35 PM (IST)
डांडिया नृत्य प्रस्तुति ने बांधा समा
डांडिया नृत्य प्रस्तुति ने बांधा समा

मेरठ,जेएनएन। उत्सव मंडप मवाना में शनिवार को इनरव्हील क्लब व इनरव्हील क्लब रेनबो के संयुक्त रूप से नवरात्रि, करवाचौथ व दीपावली के उपलक्ष्य में कार्यक्रम भव्यता रूप से आयोजित किया गया। इस दौरान डांडिया नृत्य व भजन की प्रस्तुति की गई।

कार्यक्रम की कन्वीनर रितु रस्तोगी, हनी रस्तोगी ने संयुक्त रूप से सभी का स्वागत किया। सर्वप्रथम कविता रस्तोगी ने भजन प्रस्तुत किया। आराधना रस्तोगी, नीता दुबलिश ने भी भजन की प्रस्तुति दी। सभी से सरप्राइज प्रश्न भी पूछे गए। मीनू रस्तोगी, नीरू तोमर, रेनू यादव ने नृत्य की प्रस्तुति दी। एक ग्रुप डांडिया डांस क्लब की सदस्यों ने बहुत ही खूबसूरत अंदाज में पेश किया, जिसमें नीता दुबलिश, निधि रस्तोगी, पूजा गुप्ता, नीता वर्मा, नीरू तोमर, विद्या तोमर, मानसी सिरोही, हनी रस्तोगी एवं सारिका रस्तोगी ने भाग लिया।

सभी ने दीपावली स्पेशल तंबोला खेला और सभी सदस्यों को दीपावली के गिफ्ट दिये गये। पंचवटी अवार्ड की विजेता जीतू रस्तोगी रही। कार्यक्रम को सफल बनाने में डा. उषा जैन, संगीता रस्तोगी, प्रभा सिरोही वंदिता रस्तोगी, संगीता मेहता, शालू मलिक, विदुषी दुबलिश, रितु अग्रवाल, निधि रस्तोगी, शिवानी दुबलिश, डा. शक्ति साहनी का योगदान रहा।

योग और व्यायाम पर संगोष्ठी आयोजित: शनिवार को राजकीय महिला महाविद्यालय में मिशन शक्ति कार्यक्रम के तहत योग और व्यायाम विषय पर ऑनलाइन संगोष्ठी आयोजित की गई।

कार्यक्रम में मुख्य वक्ता वर्षा गौतम ने योग और व्यायाम के बारे में जानकारी देकर जागरूक किया। साथ ही शरीर के अंदर प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने के लिए योग और व्यायाम का महत्व है। कार्यक्रम में प्राचार्या डा. रेखा रानी तिवारी ने भी विचार प्रकट किये। कार्यक्रम का आयोजन डा. सुमन सिंह ने किया।

chat bot
आपका साथी