नृत्य योग प्रस्तुति ने मोह लिया मन

कनोहर लाल पीजी कालेज के संगीत तबला विभाग में सोमवार को विश्व संगीत एवं योग दिवस न

By JagranEdited By: Publish:Tue, 22 Jun 2021 01:15 AM (IST) Updated:Tue, 22 Jun 2021 01:15 AM (IST)
नृत्य योग प्रस्तुति ने मोह लिया मन
नृत्य योग प्रस्तुति ने मोह लिया मन

मेरठ,जेएनएन। कनोहर लाल पीजी कालेज के संगीत तबला विभाग में सोमवार को विश्व संगीत एवं योग दिवस नाद योग अंतरराष्ट्रीय वेबिनार का आयोजन किया गया। इसका विषय वर्तमान जीवन शैली में संगीत एवं योग का महत्व रहा। कार्यक्रम की शुरुआत नेपाल की सरोद वादिका रूपा सरोद पर प्रस्तुति से की। आगरा दयालबाग शिक्षण संस्थान आगरा की प्रो. नीलू शर्मा ने तबला और योग को जोड़ते हुए व्याख्यान प्रस्तुत किया। वहीं, मैनचेस्टर इंग्लैंड से कथक नृत्यांगना काजल शर्मा ने नृत्य और योग पर अपनी प्रस्तुति दी। पंजाब यूनिवíसटी चंडीगढ़ की प्रो. पंकज माला शर्मा ने भारतीय संस्कृति वेद और उपनिषदों की चर्चा करते हुए संगीत योग का महत्व बताया। कार्यक्रम में प्राचार्य डा. किरण प्रदीप, डा. वेणु वनिता भी उपस्थित रही। कार्यक्रम का संचालन प्रतिक्षा मिश्रा ने किया।

श्रमिकों को वितरित किया भोजन: एल-ब्लाक तिराहे पर श्रमिकों को भोजन का वितरण किया गया। सपा नेता अरशद मक्की ने बताया कि श्रमिकों को भोजन कराकर संतुष्टि मिलती है। कहा कि एक जुलाई को राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव का जन्मदिन है तब उनके स्तर से बड़े स्तर पर भंडारा किया जाएगा। भोजन वितरण में आबिद अंसारी, शहजाद, आसिफ अंसारी, नौशाद कुरैशी, शाहिद, शफीक, आमिर, परवेज आदि शामिल रहे।

वाटर कूलर स्थापित कर लोगों को परोसा भोजन : लेडीज क्लब की ओर से निर्जला एकादशी के अवसर पर अन्नपूर्णा प्रोजेक्ट के अंतर्गत सोमवार को भोजन वितरण और वाटर कूलर की स्थापना की गई। अध्यक्ष रचना बाटला ने बताया कि क्लब की ओर से गर्मी से राहत देने के लिए एलआइसी रोड स्थित शिव मंदिर में वाटर कूलर लगाया गया। साथ ही दो सौ लोगों को भोजन के पैकेट और मास्क का वितरण किया गया। इस कार्य में सचिव ऋतु मांगलिक, नीलम हंस, अलका गुप्ता और इंदु गुप्ता का भी सहयोग रहा।

chat bot
आपका साथी