दैनन्दनी का विमोचन व कलाकारों का सम्मान

रंगमंच एवं ललित कलाओं के लिए समर्पित संस्था संस्कार भारती ने नटराज पूजन दैनन्दनी ि

By JagranEdited By: Publish:Mon, 26 Jul 2021 12:15 AM (IST) Updated:Mon, 26 Jul 2021 12:15 AM (IST)
दैनन्दनी का विमोचन व  कलाकारों का सम्मान
दैनन्दनी का विमोचन व कलाकारों का सम्मान

मेरठ,जेएनएन। रंगमंच एवं ललित कलाओं के लिए समर्पित संस्था संस्कार भारती ने नटराज पूजन, दैनन्दनी विमोचन और कलाकार सम्मान समारोह आयोजित किया।

रविवार को चौधरी चरण सिंह विवि के वृहस्पति भवन में आहूत कार्यक्रम की शुरुआत मुख्य अतिथि राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के प्रचारक महेंद्र और विशिष्ट अतिथि विनोद भारती ने मां भारती के समक्ष दीप जलाकर की। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए कुलपति प्रो. एनके तनेजा ने संस्कार भारती के कार्यक्रमों की चर्चा करते हुए इसे कलाकारों का संगठन बताया। वहीं महेंद्र ने कोरोना काल में कलाकारों की सहायता के लिए आवाज उठाई। कार्यक्रम में संगीत के लिए प्रीति गुप्ता, नृत्य के लिए श्वेता गुप्ता, नाटक के लिए अनिल शर्मा और अनुज शर्मा को सम्मानित किया गया। इनके अलावा कला के श्रेत्र में उत्कृष्ट कार्यो के लिए भावना ग्रोवर, रूचि बलूनी, स्वाति विद्रुव और कमलजीत को भी सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के अंत में दैनन्दनी का विमोचन किया गया। इस दौरान राजगोपाल, आदर्श गोयल और राकेश वर्मा भी उपस्थित रहे।

राजेश निर्विरोध चुने गए आर्य समाज के प्रधान : आर्यसमाज थापर नगर में रविवार को वाíषक निर्वाचन निíवरोध संपन्न हुआ, जिसमें राजेश सेठी प्रधान, मनीष शर्मा मंत्री, कोषाध्यक्ष भानु बत्रा, उपप्रधान अरविंद कुमार, उपमंत्री राजीव सोनी, पुस्तकालयाध्यक्ष करुणा सागर बाली, अंतरंग सदस्य सुभाष मल्होत्रा, आनंद वर्धन झा, विक्रम सोंधी, पवन बत्रा, मनोहर गुरनानी, विकास शर्मा और लेखापरीक्षक पद पर आशीष सेठी को मनोनीत किया गया। वहीं, दूसरी ओर साप्ताहिक सत्संग में धर्माचार्य आचार्य वागीश्वर शास्त्री का सम्मान और विदाई समारोह का आयोजन भी किया गया। यजमान आचार्य वागीश्वर शास्त्री ने यज्ञ कराया और बताया कि उन्होंने 39 वर्षों तक आर्यसमाज में पुरोहित के रूप में सेवा कार्य किया। वे किशोरावस्था में ही गुरुकुल प्रभात आश्रम से शिक्षा प्राप्त कर आर्यसमाज थापर नगर से जुड़ गए थे।

chat bot
आपका साथी