सेंट्रो में सीएनजी भरते समय सिलेंडर फटा, मची भगदड़

मेरठ जेएनएन। पल्लवपुरम क्षेत्र में हाईवे स्थित सीएनजी पंप पर सेंट्रो कार में सीएनजी भरते समय एक

By JagranEdited By: Publish:Tue, 24 Nov 2020 09:00 PM (IST) Updated:Tue, 24 Nov 2020 09:00 PM (IST)
सेंट्रो में सीएनजी भरते समय सिलेंडर फटा, मची भगदड़
सेंट्रो में सीएनजी भरते समय सिलेंडर फटा, मची भगदड़

मेरठ, जेएनएन। पल्लवपुरम क्षेत्र में हाईवे स्थित सीएनजी पंप पर सेंट्रो कार में सीएनजी भरते समय एकाएक सिलेंडर फट गया। तेज धमाके के बीच सेंट्रो की छत और बोनट उखड़ गए। वहीं धमाके होते ही सेल्समैन गिर पड़ा। दो अन्य गाड़ियां भी क्षतिग्रस्त हो गई। गनीमत रही कि हादसे में कोई घायल नहीं हुआ। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घटना की जानकारी ली।

अधिवक्ता विजय मंगलवार को मोदीपुरम चौकी से महज दो सौ मीटर दूर स्थित सीएनजी पंप पर गैस भरवाने पहुंचे थे। सीएनजी भरते समय अचानक सिलेंडर फट गया। पंप कर्मचारियों ने बताया कि धमाका इतना तेज था कि कार की छत और बोनट उखड़ गया। चारों तरफ मिट्टी और धूल का गुबार छा गया। कंट्रोल रूम की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच पड़ताल की। एसओ पल्लवपुरम दिग्विजयनाथ शाही का कहना है कि अधिवक्ता विजय की कार का सिलेंडर लीक होने के कारण यह हादसा हुआ है।

हमलावरों का नहीं लगा सुराग

गुड़ व्यापारी सुनील गुप्ता से लूट में विफल होने पर गोली मारने के मामले में पांच दिन बाद भी हमलावरों का सुराग नहीं लगा। हालांकि, पुलिस जल्द ही गिरफ्तारी का दावा कर रही है। कस्बा निवासी गुड़ व्यापारी सुनील गुप्ता शुक्रवार सुबह आढ़त की दुकान पर जा रहा था। जैसे ही वह मंदिर के पास पहुंचा तो बाइक सवार दो बदमाशों ने सात लाख रुपये से भरे बैग को लूटने का प्रयास किया। विफल रहने पर बदमाशों ने व्यापारी को गोली मार दी। हालांकि, गोली पीठ में लगकर निकल गई। एसएसपी अजय साहनी व एसपी देहात अविनाश पांडये ने मौके पर पहुंचकर जल्द बदमाशों की गिरफ्तारी का दावा किया था। उधर, एडीजी राजीव सब्बरवाल ने अस्पताल पहुंचकर व्यापारी का हाल जाना था। व्यापारी एडीजी काíमक के नजदीकी रिश्तेदार होने पर पुलिस सक्रिय रही। सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाली लेकिन, अभी तक बदमाशों को नहीं पकड़ सकी। जबकि सर्विलांस टीम व एसओजी भी बदमाशों को पकड़ने में जुटी है। थानाध्यक्ष आनंद प्रकाश मिश्रा ने बताया कि पुलिस जांच कर रही है। जल्द ही बदमाश गिरफ्त में होंगे।

chat bot
आपका साथी