सहारनपुर में एप डाउनलोड होते ही महिला के खाते से साफ हो गए एक लाख

Cyber ​​fraud in Saharanpur बैंक अधिकारी बनकर खाता सीज होने का दिखाकर सहारनपुर निवासी महिला को वाट्सएप पर हैकर ने एक लिंक भेजा। महिला ने अपने बेटे से यह एप डाउनलोड करा लिया। एप डाउनलोड होते ही महिला के खाते से एक लाख रुपये साफ हो गए।

By Prem Dutt BhattEdited By: Publish:Tue, 21 Sep 2021 06:24 PM (IST) Updated:Tue, 21 Sep 2021 06:24 PM (IST)
सहारनपुर में एप डाउनलोड होते ही महिला के खाते से साफ हो गए एक लाख
एप डाउनलोड होते ही महिला के खाते से साफ हुए एक लाख

सहारनपुर, जागरण संवाददाता। साइबर ठग नए-नए तरीकों से ठगी को अंजाम देते हैं। किसी भी एप का लिंक भेजकर उसे डाउनलोड करने के लिए कहते हैं और जैसे ही यह एप डाउनलोड होता है। वैसे ही मोबाइल की पूरी जानकारी हैकर के पास पहुंच जाती है और खाते से रकम कट जाती है। ऐसा ही लेबर कालोनी निवासी महिला के साथ हुआ है। पीड़िता ने साइबर थाने में शिकायत दी है।

यह है मामला

सदर बाजार थानाक्षेत्र की लेबर कालोनी की रहने वाली महिला अलका शर्मा पत्नी स्व. विनय शर्मा ने बताया कि रविवार की रात उनके मोबाइल नंबर पर एक फोन आया। फोन करने वाले ने उन्‍हें खुद को बैंक आफ बड़ौदा बैंक का अधिकारी बताया। उसने कहा कि उनका खाता उनके बैंक में है। महिला ने बता दिया कि खाता बैंक आफ बड़ौदा में ही है। महिला को भी यकीन हो गया कि वह बैंक अधिकारी बात कर रहा है। उसने महिला से कहा कि उसका खाता सीज होने वाला है और जो पैसा उसके खाते पड़ा है। वह पूरा पैसा सरकार के पास चला जाएगा। यदि उन्होंने मेरी बात नहीं मानी तो यह पैसा नहीं मिलेगा। जिसके बाद हैकर ने महिला से कहा कि वह एनी डेस्क रिमोट साफ्टवेयर के नाम से एक एप है। जिसे डाउनलोड करने के बाद उनका पैसा बच सकता है। महिला को वाट्सएप पर हैकर ने लिंक भेज दिया। जिसके बाद महिला ने अपने 14 साल के बेटे से यह एप डाउनलोड करा लिया। एप डाउनलोड होते ही महिला के खाते से एक लाख रुपये साफ हो गए। साइबर थाना प्रभारी प्रवीण कुमार ने बताया कि महिला की तहरीर पर जांच शुरू कर दी गई है। कोशिश की जा रही है कि उनका पैसा वापस हो जाए।

chat bot
आपका साथी