हस्तिनापुर में मध्य गंग नहर में सुबह से ही मछलियों को पकड़ने के लिए लगी भीड़, जानिए पूरा माजरा Meerut News

हस्तिनापुर में मध्य गंगनहर में सोमवार की सुबह अजीबोगरीब नजारा देखने को मिला। नहर में मछलियां दम तोड़ रही थी और लोग उन्‍हें दौड़ दौड़कर पकड़ रहे थे।

By Prem BhattEdited By: Publish:Mon, 18 Nov 2019 04:15 PM (IST) Updated:Mon, 18 Nov 2019 04:15 PM (IST)
हस्तिनापुर में मध्य गंग नहर में सुबह से ही मछलियों को पकड़ने के लिए लगी भीड़, जानिए पूरा माजरा Meerut News
हस्तिनापुर में मध्य गंग नहर में सुबह से ही मछलियों को पकड़ने के लिए लगी भीड़, जानिए पूरा माजरा Meerut News

मेरठ, जेएनएन। हस्तिनापुर में मध्य गंग नहर में सोमवार सुबह मछलियां पकडऩे वालों की भीड़ उमड़ पड़ी। नहर में मछलियां मर रही थी। लोगों ने बताया कि नहर के पानी में किसी ने जहरीला पदार्थ मिला दिया है, जिससे मछलियां दम तोड़ रही हैं। सूचना पर मौके पर पहुंचे वन कर्मियों ने नहर में मछलियां पकड़ रहे लोगों को भगाया।

मछलियां दम तोड़ रही थी

सोमवार की सुबह हस्तिनापुर से निकल रही मध्य गंग नहर पुल के समीप अजीब नजारा देखने को मिला। मध्य गंग नहर पर भीड़ लगी थी और नहर में मछलियां पकडऩे वालों की भीड़ उमड़ पड़ी। हर कोई व्यक्ति नहर से मछलियां पकडऩे को आतुर था। वहां मौजूद लोगों ने बताया कि मालीपुर पुल के समीप से ही मछलियां दम तोड़ रही है। ऐसी आशंका जताई जा रही है कि किसी व्यक्ति ने नहर में जहरीला पदार्थ डाल दिया है, जिस कारण नहर में मछलियां दम तोड़ रही है। नहर में पानी कम होने के कारण भी मछलियां दिखाई दे रही थी। तपड़ती मछलियां जब भी पानी से ऊपर आती तभी लोग उन्हें पकड़ लेते।

वनकर्मियों ने लोगों का खदेड़ा

सूचना पर पहुंच वन कर्मियों ने नहर में मछली पकड़ने वालों को वहां से खदेड़ा। परंतु नहर में भीड़ ज्यादा होने के कारण वनकर्मियों को काफी मशक्कत करनी पड़ी। वहीं डिप्टी रेंजर विनोद कुमार का कहना है कि इसका पता लगाया जा रहा है कि आखिर नहर में जहरीला पदार्थ किसने डाला। किसी भी हाल में जलीय जीवों का शिकार नही होने दिया जाएगा। ऐसा कृत्य करने वालों पर सख्त कार्यवाही अमल में लाई जाएगी। 

chat bot
आपका साथी