पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह की अस्थि कलश यात्रा में उमड़े लोग

पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह की अस्थि कलश यात्रा गुरुवार को दिल्ली से हरिद्वार के लि

By JagranEdited By: Publish:Fri, 17 Sep 2021 06:30 AM (IST) Updated:Fri, 17 Sep 2021 06:30 AM (IST)
पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह की अस्थि कलश यात्रा में उमड़े लोग
पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह की अस्थि कलश यात्रा में उमड़े लोग

मेरठ,जेएनएन। पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह की अस्थि कलश यात्रा गुरुवार को दिल्ली से हरिद्वार के लिए दिल्ली-देहरादून हाईवे से गुजरी। यात्रा में 70 से अधिक गाड़ियां शामिल थीं। एक गाड़ी में अस्थि कलश को लेकर पूर्व मुख्यमंत्री के पुत्र राजवीर सिंह सवार थे। इस अस्थि कलश यात्रा में सांसद, कई विधायक, व्यापारी और भाजपाई शामिल थे। लोग कल्याण सिंह अमर रहे के नारे लगा रहे थे।

रोहटा फ्लाईओवर के पास गार्डन सिटी रिसोर्ट के सामने पूर्व मुख्यमंत्री को श्रद्धांजलि देने का कार्यक्रम आयोजित किया गया था। यात्रा कुछ देर के लिए यहां रुकी और स्थानीय लोगों ने कल्याण सिंह के चित्र पर पुष्प अर्पित किए। अस्थि कलश यात्रा कंकरखेड़ा, पल्लवपुरम, टोल प्लाजा, दौराला होते हुए हरिद्वार के लिए रवाना हुई। राजकुमार अग्रवाल, आलोक बंसल, सूरज यादव, राजीव अग्रवाल, विवेक गर्ग, संजीव गर्ग मौजूद रहे।

लोगों को किया डेंगू के प्रति जागरूक: आवाज फाउंडेशन की ओर से गुरुवार को गुलमर्ग के समीप लोधी समाज बस्ती में डेंगू के खिलाफ जागरूकता अभियान चलाया गया। संस्था के समन्वयक राज शर्मा ने बताया कि बरसात का मौसम है, जगह-जगह पानी इकट्ठा हो जाता है। इससे डेंगू का मच्छर पनप रहा है, जो चिंता का विषय है। अध्यक्ष लक्ष्मी शर्मा ने कहा कि इलाज से सावधानी भली। मच्छर के काटने से डेंगू होता है। इसलिए कहीं भी पानी इकट्ठा न होने दें। शरीर को अधिक से अधिक ढककर रखें। सचिव सीमा शर्मा ने लोगों को डेंगू के लक्षणों की जानकारी दी। तेज बुखार, मासपेशियों में अकड़न, उल्टी लगना, शरीर पर चकत्ते पड़ना, नाक मुंह से खून आने पर तुरंत चिकित्सक से परामर्श लेने की सलाह दी।

chat bot
आपका साथी