सामूहिक दुष्कर्म पीड़ि‍ता की हालत बिगड़ी, अस्पताल में कराया भर्ती Meerut News

परिवार के लोगों ने तहरीर बदलकर मुकदमा दर्ज कराने का आरोप पुलिस पर लगाया है। वहीं हालत बिगड़ने पर आप पार्टी के कार्यकर्ता परिवार के साथ महिला को लेकर जिला महिला अस्पताल पहुंचे। यहां इसका इलाज चल रहा है।

By Prem BhattEdited By: Publish:Wed, 30 Sep 2020 01:09 AM (IST) Updated:Wed, 30 Sep 2020 12:14 PM (IST)
सामूहिक दुष्कर्म पीड़ि‍ता की हालत बिगड़ी, अस्पताल में कराया भर्ती Meerut News
दुष्‍कर्म पीड़ि‍ता की हालत खराब होने पर जिला अस्‍पताल में भर्ती कराया गया है।

मेरठ, जेएनएन। रोडवेज की अनुबंधित बस में महिला के साथ सामूहिक दुष्कर्म की घटना के बाद मंगलवार को हालत बिगड़ गई। महिला के आंतरिक अंगों में सूजन आने से दिक्कत आ रही है। ऐसे में परिवार के लोगों ने महिला को जिला महिला अस्पताल में भर्ती कराया। उनका आरोप है कि पुलिस ने कोरे कागज पर अंगुठा लगवाकर खुद तहरीर लिख दी है। महिला अदालत में 164 सीआरपीसी में दर्ज अपने बयानों में पूरा घटनाक्रम बयां करेगी। उनका कहना है कि पुलिस अदालत में महिला के बयानों में देरी क्यों कर रही है।

मंगलवार को आप कार्यकर्ताओं के साथ सामूहिक दुष्कर्म पीडि़ता को उसका पति जिला महिला अस्पताल में लेकर पहुंचा। महिला के पति ने बताया कि दुष्कर्म पीडि़ता की तबीयत बिगड़ गई है। उसके आतंरिक अंगों में सूजन आ गई है। दर्द के कारण महिला परेशान हो रही थी। ऐसे में महिला का उपचार कराया जा रहा है। साथ महिला के पति और आप कार्यकर्ताओं का आरोप है कि पुलिस ने कोरे कागज पर अंगुठा लगाकर महिला के पति से मुकदमा दर्ज कराया है।

आरोपितों ने महिला से बस के अंदर ही दुष्कर्म किया है। उसे भैंसाली बस स्टैंड से सोहराब गेट बस स्टैंड पर छोडऩे के लिए बस में बैठाया था। उन्होंने कहा कि पुलिस ने अभी तक महिला का अदालत में कोई बयान तक दर्ज नहीं कराया है। अदालत में अपने बयानों में महिला पूरे घटनाक्रम को बयान करेगी। इस मौके पर आप कार्यकर्ता अंशुल चौधरी, ओपी संत, अभिषेक द्विवेदी, गौहर राज सिद्दकी मौजूद रहे।  

chat bot
आपका साथी