मेरठ में बदमाशों का दुस्साहस, घर में घुसकर व्यापारी पर जानलेवा हमला
उत्तर प्रदेश के मेरठ में बदमाशों के हौसले बुलंद होते जा रहे हैं। यहां आए दिन बदमाशों का दुस्साहस बढ़ता ही जा रहा है। पुलिस की कार्रवाई और मफियाओं के खिलाफ एक्शन के बाद भी बदमाश अपनी हरकत से बाज नहीं आ रहे हैं।
मेरठ, जेएनएन। उत्तर प्रदेश के मेरठ में बदमाशों के हौसले बुलंद होते जा रहे हैं। यहां आए दिन बदमाशों का दुस्साहस बढ़ता ही जा रहा है। पुलिस की कार्रवाई और मफियाओं के खिलाफ एक्शन के बाद भी बदमाश अपनी हरकत से बाज नहीं आ रहे हैं। मेरठ के सिविल लाइन थाना क्षेत्र में भी कुछ ऐसा ही वाकया हुआ है। यहां पर बदमाशों ने व्यापारी के घर में घुसकर बड़ी वारदात करने का प्रयास किया। बदमाशों ने व्यापारी पर जानलेवा हमला बोल दिया।
सिविल लाइन थाना क्षेत्र के संजय नगर निवासी नितिन कुमार कपड़ों पर प्रिंटिंग का काम करते हैं। ऑर्डर अधिक होने पर वह सूरजकुंड स्थित टीपी नगर निवासी अजीत और ब्रह्मपुरी निवासी दीपक की प्रिंटिंग प्रेस पर काम करवाते हैं। गत मार्च की शुरुआत में नितिन ने उनको प्रिंटिंग का आर्डर दिया था। एडवांस के तौर पर 35 हजार रुपये भी दे दिए थे। लॉकडाउन में काम बंद हो गया और उसके बाद आनाकानी करने लगे। रुपए मांगने पर धमकी दी। आरोप है कि मंगलवार रात दोनों लोग साथियों के साथ उनके घर पहुंचे और हमला कर दिया। स्वजनों को भी पीटा। बुधवार को सिविल लाइन थाने पहुंचे पीड़ित ने आरोपितों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। थाना प्रभारी ने जांच के बाद रिपोर्ट दर्ज करने की बात कही।