चरमराया सर्वर, फोन कर बुलाए गए वैक्सीन लाभार्थी

कोरोना टीकाकरण को लेकर दो बार हुई ड्राई रन का कोई असर नहीं हुआ। वैक्सीन लगाने से पहले ही व्यवस्था लड़खड़ा गई।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 16 Jan 2021 07:15 AM (IST) Updated:Sat, 16 Jan 2021 07:15 AM (IST)
चरमराया सर्वर, फोन कर बुलाए गए वैक्सीन लाभार्थी
चरमराया सर्वर, फोन कर बुलाए गए वैक्सीन लाभार्थी

मेरठ, जेएनएन। कोरोना टीकाकरण को लेकर दो बार हुई ड्राई रन का कोई असर नहीं हुआ। वैक्सीन लगाने से पहले ही व्यवस्था लड़खड़ा गई। सात सौ लोगों को शनिवार को टीका लगना है, लेकिन किसी की मोबाइल पर कोई संदेश नहीं गया। आखिरकार स्वास्थ्य विभाग और प्रशासन ने देर रात तक लोगों को फोन पर वैक्सीनेशन केंद्र पर पहुंचने के लिए कहा। मेडिकल कालेज व स्वास्थ्य कर्मचारियों में भारी असमंजस देखा गया।

सीएमओ डा. अखिलेश मोहन ने बताया कि कोविन नामक सर्वर शुक्रवार को ठप पड़ गया। विभाग ने टीका के लाभाíथयों को एसएमएस भेजने का दावा किया था, लेकिन किसी के पास कोई संदेश नहीं गया। मेडिकल कालेज प्राचार्य के पास सौ लोगों को सूची भेजी गई, साथ ही कई कर्मचारियों को फोन पर उन्हें टीकाकरण के लिए केंद्र पर पहुंचने को कहा गया। विभाग का दावा था कि टीकाकरण से दो दिन पहले सभी की मोबाइल पर टीकाकरण केंद्र, नामाकन संख्या एवं टीकाकरण अधिकारी समेत कई अन्य जानकारिया भेज दी जाएंगी, लेकिन ऐसा नहीं हुआ। जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डा. प्रवीण गौतम ने बताया कि कंट्रोल रूम के सहयोग से सभी लाभाíथयों से संपर्क किया जा रहा है। स्वास्थ्य विभाग यह भी नही बता सका कि किस केंद्र पर सबसे पहले किसे टीका लगाया जाएगा। मंडलीय सíवलास अधिकारी डा. अशोक तालियान ने बताया कि केंद्रीय सर्वर में कमी की वजह से लाभाíथयों से संपर्क में दिक्कत हुई। शुक्रवार देर रात पोर्टल ठीक कर लिया गया। दावा किया कि रात में सभी के पास एसएमएस भेज दिया जाएगा।

एक सप्ताह तक ठंड के तेवरों में नरमी नहीं

रिकार्ड तापमान में गिरावट के बाद शुक्रवार को जनपद के न्यूनतम तापमान में आंशिक बढ़ोतरी दर्ज की गई। यह 6.6 डिग्री दर्ज किया गया। गुरुवार को यह 2.8 डिग्री था जो सीजन का सबसे कम तापमान था। शुक्रवार को दिन में बादल छाए रहने से वातावरण में गलन रही। वहीं देर शाम धुंध ने शहर को आगोश में ले लिया। अधिकतम तापमान सामान्य से तीन डिग्री कम 19.9 डिग्री दर्ज किया गया।

मौसम विशेषज्ञों के अनुसार एक सप्ताह तक मौसम में किसी बदलाव की संभावना नहीं है। 21 जनवरी को नया पश्चिम विक्षोभ सक्रिय हो रहा है जिससे मौसम में बदलाव आएगा। तब तक मेरठ समेत पश्चिम और मध्य उत्तर प्रदेश के जनपदों में सर्दी का प्रकोप बना रहेगा। कोहरा छाने और पाला पड़ने की संभावना है। कृषि विश्वविद्यालय के मौसम केंद्र के प्रभारी डा. यूपी शाही ने बताया कि अगले दो दिनों में तापमान दो से चार डिग्री की गिरावट आएगी। सघन कोहरे की आशंका है।

chat bot
आपका साथी