द्वारकापुरी में नाले से मिले गोवंश अवशेष, रोष

मेरठजेएनएन। द्वारकापुरी कालोनी के पास नाले से शनिवार को एक बोरे में गोवंश के अवशेष मिलने

By JagranEdited By: Publish:Sun, 13 Jun 2021 05:56 AM (IST) Updated:Sun, 13 Jun 2021 05:56 AM (IST)
द्वारकापुरी में नाले से मिले गोवंश अवशेष, रोष
द्वारकापुरी में नाले से मिले गोवंश अवशेष, रोष

मेरठ,जेएनएन। द्वारकापुरी कालोनी के पास नाले से शनिवार को एक बोरे में गोवंश के अवशेष मिलने से खलबली मच गई। थाने से पुलिस बल और हिदू संगठन के लोग मौके पर पहुंचे। पुलिस ने सैंपल भरकर अवशेषों को गड्ढे में दबवा दिया। वहीं, हिदू संगठन के लोगों में घटना से रोष है।

कंकरखेड़ा थाना क्षेत्र में पाबली खास के पास द्वारकापुरी कालोनी है। कालोनी के पास ही एक नाला है, जिसका बहाव मोदीपुरम से द्वारकापुरी की ओर है। शनिवार को कुछ राहगीरों ने नाले में एक बोरा पड़ा देखा, जिसमें से भीषण बदबू आ रही थी। कुत्ते बोरे को नोच रहे थे। राहगीरों की सूचना पर इंस्पेक्टर मौके पर पहुंचे। हिदू संगठन के लोगों व स्थानीय निवासियों ने पुलिस को बताया कि द्वारकापुरी के आसपास आए दिन गोवंश अथवा किसी अन्य पशु के अवशेष पड़े रहते हैं। इससे प्रतीत होता है कि कोई आसपास के क्षेत्र में ही पशु कटान कर माहौल बिगाड़ने का काम कर रहा है। इस दौरान कल्पना पांडे, नागेंद्र गोस्वामी आदि मौजूद थे। इंस्पेक्टर तपेश्वर सागर का कहना है क नाले में बोरे से गोवंश के अवशेष बरामद हुए हैं। अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। राजफाश को पुलिस टीम लगा दी गई है।

फैक्ट्री के सीवर में गिरने से मजदूर की मौत: परतापुर के मोहिउद्दीनपुर स्थित फैक्ट्री के अंदर सीवर में गिरने से मजदूर की मौत हो गई। परिवार के लोगों ने हत्या का आरोप लगाया है। जलीकोठी निवासी जावेद मोहिउद्दीनपुर में एक फैक्ट्री में मजदूरी करने गया था। बताया जाता है कि इस दौरान जावेद फैक्ट्री के अंदर सीवर में गिर गया। आनन फानन में जावेद को निकालकर जिला अस्पताल लाया गया, जहा चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इंस्पेक्टर नजीर अली ने बताया कि जावेद बीमार था। घर में राशन खत्म होने की वजह से बीमार होने के बाद भी मजदूरी करने चला गया था। बीमारी के चलते ही जावेद की मौत हुई है। परिवार के लोगों ने पहले आरोप लगाया था। पूरा मामला समझाने के बाद परिवार के लोग शात हो गए।

chat bot
आपका साथी