सहारनपुर में दंपती ने खाया जहर, पति की मौत, दोनों ने खुद को कमरे में किया था बंद

सहारनपुर में में एक दंपती ने जहर खा लिया। स्वजन दोनों को एक निजी अस्पताल में ले गए जहां पति को मृत घोषित कर दिया। जबकि पत्नी का उपचार चल रहा है। रविवार सुबह दोनों ने कमरे में खुद को किया था बंद

By Taruna TayalEdited By: Publish:Sun, 17 Oct 2021 07:01 PM (IST) Updated:Sun, 17 Oct 2021 07:01 PM (IST)
सहारनपुर में दंपती ने खाया जहर, पति की मौत, दोनों ने खुद को कमरे में किया था बंद
सहारनपुर में दंपती ने खाया जहर पति की मौत।

सहारनपुर, जेएनएन। मोहल्ला गोविंदनगर में एक दंपती ने जहर खा लिया। स्वजन दोनों को एक निजी अस्पताल में ले गए, जहां पति को मृत घोषित कर दिया। जबकि पत्नी का उपचार चल रहा है। पुलिस को जहर खाने की वजह अभी पता नहीं चली है।

यह है मामला

गोविंदनगर निवासी 31 वर्षीय पारुल कक्कड़ किराना व्यापारी थे। उनकी मोहल्ले में ही थोक की दुकान है। पुलिस के अनुसार, पारुल, पत्नी वंशिका और तीन साल की बेटी के साथ शनिवार रात अपने कमरे में सोए थे। रविवार सुबह दोनों उठकर अपने-अपने काम में लग गए। सबकुछ ठीक था, लेकिन कुछ देर बाद दोनों बेटी को नीचे छोड़कर अपने कमरे में गए और जहर खा लिया। काफी देर तक जब दोनों कमरे से नहीं आए तो स्वजन ने ऊपर जाकर देखा तो कमरे का दरवाजा खुला था। वंशिका तड़प रही थी और पारुल बेहोश था। स्वजन ने दोनों को दिल्ली रोड स्थित एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां पारुल को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद पारुल का शव स्वजन को सौंप दिया।

इन्‍होंने बताया...

सदर बाजार थाना प्रभारी हरेंद्र सिंह ने बताया कि चार साल पूर्व दोनों की शादी हुई थी। दंपती के तीन साल की एक बेटी है। आत्महत्या के कारण का अभी पता नहीं चला है। मामले की जांच कराई जा रही है। 

chat bot
आपका साथी