निगम का कोरोना पर वार, कर रहे सफाई और सैनिटाइजेशन बार-बार

कोरोना के खात्मे को नगर निगम का विशेष सफाई सैनिटाइजेशन और फागिग अभियान जारी है। 90 वार्डो में 3100 सफाई कर्मचारी अभियान में जुटे हैं। कुछ वार्डों में विशेष अभियान के जरिए डोर टू डोर कूड़ा कलेक्शन नालियों की सफाई डंप कचरे के उठान पर जोर दिया जा रहा है।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 08 May 2021 08:44 AM (IST) Updated:Sat, 08 May 2021 08:44 AM (IST)
निगम का कोरोना पर वार, कर रहे  सफाई और सैनिटाइजेशन बार-बार
निगम का कोरोना पर वार, कर रहे सफाई और सैनिटाइजेशन बार-बार

मेरठ, जेएनएन। कोरोना के खात्मे को नगर निगम का विशेष सफाई, सैनिटाइजेशन और फागिग अभियान जारी है। 90 वार्डो में 3100 सफाई कर्मचारी अभियान में जुटे हैं। कुछ वार्डों में विशेष अभियान के जरिए डोर टू डोर कूड़ा कलेक्शन, नालियों की सफाई, डंप कचरे के उठान पर जोर दिया जा रहा है। सैनिटाइजेशन और फागिग की अलग-अलग टीमें लगाई गईं हैं।

----

सैनिटाइजेशन-फागिग अभियान

-28 टैंकर से कराया सैनिटाइजेशन।

-2400 लीटर सोडियम हाइपोक्लोराइट प्रयुक्त।

-1.50 लाख लीटर कुल पानी की हुई खपत।

-60 टीमें सैनिटाइजेशन में लगीं।

-35 वार्डो में दिनभर में हुआ सैनिटाइजेशन।

-56 मशीनों से 31 वार्डो में हुई फागिग।

-30 कंट्रोल रूम की शिकायतों का हुआ निस्तारण। प्रमुख स्थान जहां हुआ सैनिटाइजेशन

जेल चुंगी क्षेत्र, वार्ड 29 सुभाष नगर, वार्ड 57 पल्लवपुरम फेज दो, वार्ड नौ साधु नगर, वार्ड 23 कंकरखेड़ा रेलवे पुल, वार्ड 22 शोभापुर, वार्ड दो मलियाना, वार्ड 40, वार्ड सात सोफीपुर, वार्ड 23, वार्ड 61 में सेक्टर-13 शास्त्री नगर, एल ब्लाक शास्त्री नगर, गणेश पार्क, साईं बगिया शास्त्री नगर, वार्ड 58 सूरजकुंड स्पोर्ट मार्केट में सैनिटाइजेशन किया गया। इसके अलावा कंटेनमेंट एरिया, बाजार और मोहल्ले समेत कुल 710 स्थानों पर सैनिटाइजेशन अभियान चलाया गया। शाम को 31 वार्डों में फागिग कराई गई।

सफाई अभियान

-600 टन कूड़ा लोहिया नगर भेजा गया।

-157 डोर टू डोर कूड़ा गाड़ियों से हुआ कलेक्शन।

-50 ट्रैक्टर ट्राली और डम्फर लगाए गए इस काम में।

-57 अस्थायी खत्तों व 80 ढलावघर से उठा कूड़ा।

-3100 सफाई कर्मियों ने 90 वार्ड में चलाया अभियान।

-01 टन बायोमेडिकल वेस्ट कचरा कंटेनमेंट क्षेत्र से उठाया। इन स्थानों पर हुई सफाई

कचहरी परिसर, वार्ड 79 हापुड़ रोड, शिव चौक, जय देवी नगर ,वार्ड 23, वार्ड 66, वार्ड 54, वार्ड 12 शोभापुर, वार्ड 14 आदि वार्ड में विशेष सफाई कराई गई। डोर टू डोर कूड़ा कलेक्शन और झाड़ू लगाई गई। इन वार्डो के 57 स्थानों से कचरा उठाया गया। पटेल नगर और जागृति विहार में नाला सफाई कराई गई। नगर स्वास्थ्य अधिकारी डा. गजेंद्र सिंह और सहायक नगर आयुक्त इंद्र विजय ने सफाई व्यवस्था का जायजा लिया।

chat bot
आपका साथी