शहर के 22 किमी सड़क के गड्ढे भरेगा निगम, 31 अक्टूबर तक पूरा होगा काम

शहर में सड़कों की हालत खस्ता है। सड़क गड्ढों में तब्दील हो गई हैं।

By JagranEdited By: Publish:Tue, 21 Sep 2021 08:40 AM (IST) Updated:Tue, 21 Sep 2021 08:40 AM (IST)
शहर के 22 किमी सड़क के गड्ढे भरेगा निगम, 31 अक्टूबर तक पूरा होगा काम
शहर के 22 किमी सड़क के गड्ढे भरेगा निगम, 31 अक्टूबर तक पूरा होगा काम

मेरठ, जेएनएन। शहर में सड़कों की हालत खस्ता है। सड़क गड्ढों में तब्दील हो गई हैं। किसी भी सड़क से निकलना चुनौती भरा है। मानसून की बारिश ने इस चुनौती को और बढ़ा दिया है। हालांकि अब इस समस्या से निजात मिलने वाली है। नगर निगम जल्द ही सभी सड़कों की मरम्मत कराएगा। सड़कों के गड्ढे भरे जाएंगे इसके लिए ढाई करोड़ रुपए का इंतजाम हो गया है। निर्माण अनुभाग में टेंडर की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। सड़कों के गड्ढे भरने का लक्ष्य 31 अक्टूबर रखा गया है यानी 31 अक्टूबर तक सड़कों के गड्ढे भर दिए जाएंगे। जिसके बाद आने जाने में सहूलियत हो जाएगी। इस तरह से करीब 22 किलोमीटर सड़क के गड्ढे भरे जाएंगे।

शहर में सिर्फ नगर निगम ही नहीं पीडब्ल्यूडी की स्वामित्व वाली सड़कों पर भी गड्ढे हैं। इन पर भी चलना चुनौतीपूर्ण है। बारिश की वजह से गड्ढों की गहराई ज्यादा हो गई है। वहीं एमडीए की आवासीय कालोनी शताब्दी नगर व लोहियानगर में सड़कों का हाल इतना खराब है कि उसमें ट्रकों को भी निकलने में परेशानी हो रही है। स्थानीय लोग परेशान हैं। कुछ सड़कों की हालत एनसीआरटीसी के कास्टिग यार्ड में जाने वाले ट्रकों की वजह से हुई है।

राज्यकर्मियों ने लंबित मांगों को लेकर विधायक को सौंपा ज्ञापन: राज्य कर्मचारियों और शिक्षकों ने सोमवार को लंबित मांगों को पूरा करने की मांग को लेकर सीएम के नाम ज्ञापन दक्षिण विधायक सोमेंद्र तोमर को सौंपा। कर्मचारियों की ज्ञापन के द्वारा सरकार तक अपनी मांगें पहुंचाने की योजना है।

कर्मचारी शिक्षक संयुक्त मोर्चा के शीर्ष नेतृत्व के आह्वान पर जिला इकाई के पदाधिकारियों व सभी विभागों के कर्मचारियों ने कैंप कार्यालय पर विधायक को ज्ञापन सौंपा। जिसमें कहा गया कि राज्य कर्मियों ने कोरोना महामारी जैसी आपदा के दौरान अपनी ड्यूटी निभाई। इसके बाद भी कर्मियों के हितों का ध्यान नहीं रखा जा रहा। मांग की कि पुरानी पेंशन बहाल की जाए। जो भत्ते अभी फ्रीज हैं, उन्हें वेतन में लगा कर दिया जाए। आउटसोìसग व ठेकेदारी बंद हो। इसके अलावा नियमित नियुक्तिया की जाने समेत अन्य माग की हैं। इस दौरान राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के जिला अध्यक्ष विपिन त्यागी, आदेश कुमार, लाखन सिंह, राहुल भारद्वाज, माधुरी अग्रवाल आदि कई पदाधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी