मेरठ में यूनिवर्सिटी रोड पर अवैध होर्डिंग उतारने पहुंची निगम की टीम, दुकानदारों ने किया विरोध

शहर में सड़कों व चौराहों पर लगे अवैध होंर्डिग उतारने का अभियान नगर निगम ने शुरू कर दिया है। दूसरे दिन रविवार को नगर निगम की टीम यूनिवर्सिटी रोड से अवैध होर्डिंग उतारने पहुंची। जिससे जगह-जगह अवैध होर्डिग लगाने वालों में खलबली मच गई है।

By Himanshu DwivediEdited By: Publish:Sun, 21 Feb 2021 02:43 PM (IST) Updated:Sun, 21 Feb 2021 02:43 PM (IST)
मेरठ में यूनिवर्सिटी रोड पर अवैध होर्डिंग उतारने पहुंची निगम की टीम, दुकानदारों ने किया विरोध
मेरठ नगर निगम की टीम ने अवैध होडिंग उतारी।

मेरठ, जेएनएन। शहर में सड़कों व चौराहों पर लगे अवैध होंर्डिग उतारने का अभियान नगर निगम ने शुरू कर दिया है। दूसरे दिन रविवार को नगर निगम की टीम यूनिवर्सिटी रोड से अवैध होर्डिंग उतारने पहुंची। जिससे जगह-जगह अवैध होर्डिग लगाने वालों में खलबली मच गई है। अवैध होर्डिंग अभियान की कमान नगर आयुक्त मनीष बंसल ने सहायक नगर आयुक्त इन्द्र विजय को सौंपी है। सहायक नगर आयुक्त प्रवर्तन दल के साथ अभियान चला रहे हैं।

शनिवार को शास्त्रीनगर एल ब्लाक तिराहे से तेजगढ़ी चौराहे तक 30 बड़ी और 50 छोटी अवैध होर्डिंग उतारी गई थी। दुकानदारों ने विरोध करने की कोशिश भी की थी। रविवार को तेजगढ़ी चौराहे से यूनिवर्सिटी रोड होते हुए जेल चुंगी चौराहे तक अवैध होर्डिंग उतारने का अभियान चल रहा है। अभियान के दौरान मंगलपांडे नगर के पास कुछ लोगों ने विरोध किया। लेकिन प्रवर्तन दल ने एक न सुनी। एक तरफ से अवैध होर्डिंग उतारी जा रही है।

अतिक्रमण पर भी हो सकती है कार्रवाई

अवैध होडिंग उतारने के बाद अब अतिक्रमण हटाने कार्रवाई चल सकती है। नगर निगम उन स्‍थानों की जांच कर रहा है, जहां पर अवैध रूप से अतिक्रमण हो रखा है। इसके मद्देजनजर शहर के तमाम जगहों पर अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया जा सकता है।

chat bot
आपका साथी