Covid-19 In Meerut: राज्य शिक्षक पुरस्कार प्राप्त नूर मुहम्मद व मालीवुड के अध्यक्ष संदीप गुप्ता का निधन, 1365 मरीज मिले

राज्य शिक्षक पुरस्कार प्राप्त शिक्षक नूर मुहम्मद मसऊदी का हार्ट अटैक से निधन हो गया। वह 76 वर्ष के थे। उन्हें वर्ष 2006 में राज्य शिक्षक पुरस्कार मिला था। वहीं मालीवुड फिल्म एसोसिएशन मेरठ के अध्यक्ष संदीप गुप्ता का कोरोना से निधन हो गया। जबकि 1365 मरीज मिले।

By Himanshu DwivediEdited By: Publish:Mon, 10 May 2021 09:05 AM (IST) Updated:Mon, 10 May 2021 09:05 AM (IST)
Covid-19 In Meerut: राज्य शिक्षक पुरस्कार प्राप्त नूर मुहम्मद व मालीवुड के अध्यक्ष संदीप गुप्ता का निधन, 1365 मरीज मिले
मेरठ में कोरोना के एक दिन में 1365 मरीज मिले ।

मेरठ, जेएनएन। राज्य शिक्षक पुरस्कार प्राप्त शिक्षक नूर मुहम्मद मसऊदी का हार्ट अटैक से निधन हो गया। वह 76 वर्ष के थे। उन्हें वर्ष 2006 में राज्य शिक्षक पुरस्कार मिला था। उनकी पुत्री डा. कौसर को भी वर्ष 2018 में राज्य शिक्षक पुरस्कार मिल चका है। शिक्षक नूर मुहम्मद के निधन से शिक्षा जगत में शोक की लहर है। नूर मुहम्मद मसऊदी ने अपनी चारों बेटियों को पढ़ाकर काबिल बनाया।

मालीवुड के अध्यक्ष संदीप गुप्ता का कोरोना से निधन

मालीवुड फिल्म एसोसिएशन मेरठ के अध्यक्ष और साईं एड एजेंसी के संचालक संदीप गुप्ता का कोरोना से निधन हो गया। रविवार सुबह सुरजकुंड में उनका अंतिम संस्कार किया गया। उनके परिवार में पत्नी के अलावा 10 वर्षीय पुत्र, माता और एक छोटा भाई है।

कोरोना के 1365 मरीज मिले, 16 की मौत

मई के दूसरे सप्ताह में भी कोरोना की रफ्तार बनी हुई है। रविवार को 6925 सैंपलों की जांच की गई, जिसमें 1365 में वायरस मिला। संक्रमण की दर 19.70 दर्ज की गई है। सीएमओ डा. अखिलेश मोहन ने बताया कि 1791 मरीज विभिन्न कोविड केंद्रों में भर्ती कराए गए हैं। होम आइसोलेशन में 6020 मरीज इलाज ले रहे हैं। एक्टिव मरीजों की संख्या 16238 तक पहुंच गई है। जबकि 732 मरीजों को ठीक होने के बाद डिस्चार्ज कर दिया गया है। मेडिकल कालेज के प्राचार्य डा. ज्ञानेंद्र सिंह ने बताया कि आइसीयू वार्ड भरा हुआ है। संक्रमण में सुधार के संकेत नहीं मिल रहे हैं। मरीजों को सावधान रहना होगा। मेडिकल कालेज में दस, जबकि विभिन्न कोविड केंद्रों में छह मरीजों की मौत हुई है।

एक्टिव मरीजों की संख्या पर सवाल: स्वास्थ्य विभाग की रिपोर्ट पर लोगों ने तमाम सवाल उठाए हैं। रिपोर्ट के मुताबिक 1791 मरीज कोविड अस्पतालों में भर्ती हैं, जबकि छह हजार से ज्यादा होम आइसोलेशन में हैं। दोनों संख्या मिलाकर लगभग आठ हजार सक्रिय मरीज हैं, जबकि रिपोर्ट 14 हजार से ज्यादा बता रही है, ऐसे में शेष छह हजार मरीज कहां हैं? विभिन्न संगठनों ने भी विभाग से सवाल पूछा है। आरोप लगाया है कि यहां पर रोजाना मिलने वाले मरीजों और मृतकों की सख्या में भारी अंतर है। साथ ही सक्रिय मरीजों का आंकड़ा भी भ्रामक है।

मंडलीय सर्विलांस अधिकारी डा. अशोक तालियान ने बताया कि आंकड़े ठीक हैं। जो मरीज डिस्चार्ज हो जाते हैं, उन्हें भी अगले सात दिनों तक एक्टिव केस माना जाता है, इसीलिए संख्या में अंतर आ रहा है।

chat bot
आपका साथी