Coronavirus in Meerut: छह दिन में संक्रमण की दर 15 फीसद के पार, RT-PCR में ज्यादा मिलने लगे मरीज

बेवजह बाहर निकलने वालों की जिंदगी खतरे में है। अब तो जिले की संक्रमण दर दस फीसद के आसपास हो गई है। हर गली-मोहल्ले में बुखार खांसी जुकाम के मरीज भरे पड़े हैं जिनमें संक्रमण की दर 50 फीसद से ज्यादा आंकी जा रही है।

By Himanshu DwivediEdited By: Publish:Mon, 19 Apr 2021 02:58 PM (IST) Updated:Mon, 19 Apr 2021 02:58 PM (IST)
Coronavirus in Meerut: छह दिन में संक्रमण की दर 15 फीसद के पार, RT-PCR में ज्यादा मिलने लगे मरीज
मेरठ में छह दिन में संक्रमण की दर 15 फीसद के पार।

[संतोष शुक्ल] मेरठ। हमारा इरादा डराने का कतई नहीं है, लेकिन सच का सामना करना होगा। दिल्ली की तरह मेरठ में संक्रमण की दर तेजी से बढ़ रही है। शनिवार तक की रिपोर्ट आगाह कर रही है कि बेवजह बाहर निकलने वालों की जिंदगी खतरे में है। अब तो जिले की संक्रमण दर दस फीसद के आसपास हो गई है। हर गली-मोहल्ले में बुखार, खांसी, जुकाम के मरीज भरे पड़े हैं, जिनमें संक्रमण की दर 50 फीसद से ज्यादा आंकी जा रही है।

सर्विलांस अधिकारी डा. अशोक तालियान ने बताया कि पिछले एक सप्ताह के दौरान वायरस भयावह रूप से फैल रहा है। राज्य सर्विलांस विभाग को भेजी गई रिपोर्ट के मुताबिक पश्चिम उप्र में आरटीपीसीआर जांच में संक्रमण दर सबसे ज्यादा मेरठ और गाजियाबाद में मिल रही है। नई दिल्ली से बड़ी संख्या में लोगों की आवाजाही भी संक्रमण की बड़ी वजह बन गयी। नई दिल्ली में संक्रमण की दर 30 फीसद पार कर चुकी है। एक अप्रैल को आरटी-पीसीआर जांच में संक्रमण दर सिर्फ 2.4 फीसद थी, जो 12 अप्रैल तक बढ़कर 4.94 फीसद हुई। वहीं, 17 अप्रैल को यह आंकड़ा बढ़कर 15.52 फीसद पर पहुंच गया। सíवलांस विभाग ने माना कि हालात बेकाबू होते जा रहे हैं। एंटीजन जांच में भी संक्रमण की दर चार फीसद से ज्यादा मिल रही है। जयभीमनगर, कैंट, रजबन, पुलिस लाइन, संजय नगर, राजेंद्र नगर, पल्हेड़ा, कंकरखेड़ा, नंगलाबट्टू, सरधना समेत कई केंद्रों में बड़ी संख्या में कोरोना मरीज मिल रहे हैं।

सर्विलांस अधिकारी डा. अशोक तालियान ने कहा- इस लहर में वायरस बेहद तेजी से संक्रमित हो रहा है। यह आंकड़ा तब है, जब कई मरीज आरटी-पीसीआर में पकड़ में नहीं आ रहे हैं। अगर यही रफ्तार रही तो माह के अंत तक संक्रमण की दर दिल्ली की तरह 30 फीसद भी पहुंच सकती है। बुखार व खांसी वाले सभी जांच कराएं। घबराएं नहीं, लेकिन प्रशासन का सहयोग देते हुए प्रोटोकाल का पूरा पालन करें। घर से बेवजह बाहर कतई न निकलें।

यूं बढ़ा संक्रमण आरटी-पीसीआर जांच में

तारीख  सैंपलों     पाजिटिव      संक्रमण की

अप्रैल   की जांच       मरीज       दर-फीसद में

12     4328          217              4.94

13      2982         193              6.47

14      2580          268            10.36

15       3805         394            10.35

16       8114          366              4.51

17       3118           484           15.52 

chat bot
आपका साथी