Corona Vaccination: टीकाकरण लक्ष्‍य में काफी पीछे हैं सहारनपुर मंडल, इतने फीसद को ही लगी वैक्‍सीन

Corona Vaccination कोरोनावायरस की थर्ड वेव को लेकर सतर्कता बरती जा रही है। इसके लिए डब्लूएचओ ने वैक्सीन को लेकर एक लक्ष्य सभी मंडलों को दिया था। प्रत्येक मंडल में 72 फीसद लोगो को टीका लग जाना चाहिए। लेकिन लक्ष्‍य अभी दूर है।

By Prem Dutt BhattEdited By: Publish:Fri, 24 Sep 2021 11:50 AM (IST) Updated:Fri, 24 Sep 2021 11:50 AM (IST)
Corona Vaccination: टीकाकरण लक्ष्‍य में काफी पीछे हैं सहारनपुर मंडल, इतने फीसद को ही लगी वैक्‍सीन
कोरोना वैक्‍सीनेशन को लेकर अभी सहारनपुर मंडल में और जागरूकता की जरूरत है।

सहारनपुर, जेएनएन। Corona Vaccination कोरोना की तीसरी लहर को देखते हुए डब्लूएचओ ने वैक्सीन को लेकर एक लक्ष्य सभी मंडलों को दिया था। कहा गया था कि तीसरी लहर से बचने के लिए प्रत्येक मंडल में 72 फीसद लोगो को टीका लग जाना चाहिए। सहारनपुर मंडल इस आंकड़े के आसपास भी नही दिख रहा है। रिकॉर्ड के मुताबिक मात्र 32 फीसद लोगो को ही सहारनपुर, मुज़फ्फरनगर और शामली जिलो में वैक्सीन लग पाई है। जिसमे सहारनपुर में सबसे अधिक लोगो को लगी है। सहारनपुर मंडल की आबादी लगभग करीब एक करोड़ है। सहारनपुर मंडल में दूसरी डोज मात्र 4 फीसद लोगों को ही लगी है। जबकि पहली 28 फीसद लोगो को लग चुकी है।

ज्‍यादा से ज्‍यादा टीके का लक्ष्‍य

सरकार तीसरी लहर से लोगों को बचाने के लिए लगातार प्रयास कर रही है। ताकि ज्यादा से ज्यादा लोगों को कोरोनारोधी टीका लग सके। इसके लिए स्वास्थ्य विभाग समय पर मेगा ड्राइव भी चलाती रहती है। इसके बाद भी सहारनपुर में मंडल की बात करें तो अभी तक लगाभग 1.03 करोड़ की आबादी में 32,43,319 लोगों को पहली और दूसरी डोज लगी है, जो कुल आबादी का 32 फीसद है। इसमें से 26,74,271 लोगों यानि 28 फीसद पहली और 4,04,050 यानि चार फीसद लोगों ने दूसरी डोज लगवाई है। जो डब्लूएचओ की गाइडलाइन के आसपास भी दिखाई नहीं दे रही है।

यह है तस्‍वीर

जिला सहारनपुर की आबादी करीब 40 लाख बताई जा रही है। जिसमें अभी तक कुछ 15,57953 लोगों को पहली और दूसरी वैक्सीन लग चुकी है, जो आबादी का 38 फीसद होता है। पहली डोज 12,61,459 ( 31 फीसद) व दूसरी डोज 2,96,494 (7.41 फीसद) लोगों ने लगवाई है। यहीं नहीं मुजफ्फरनगर की कुल आबादी 48 लाख के करीब बताई जा रही है। अभी तक कुल आबादी का 11,70,063 (24 फीसद) को टीका लग चुका है। पहली 9,86,751 (20 फीसद) व दूसरी 1,83,14 (.38 फीसद) लोगों ने डोज लगवाई है।

गाइडलाइन के आसपास भी नहीं

इसी प्रकार शामली की आबादी करीब 15 लाख के करीब बताई जा रही है। आबादी के हिसाब से अभी तक 5,15,303 (34 फीसद) लोग टीका लगवा चुके हैं। जिसमें पहली डोज 4,26,061 ने लगवाई जो आबादी का 28 फीसद हैं। जबकि दूसरी डोज 89,242 लोगों ने ही लगवाई है। जो आबादी का 5.94 फीसद होता है। यदि सहारनपुर मंडल में ऑलओवर बात की जाए तो यह डब्लूएचओ की गाइडलाइन के आसपास भी दिखाई नहीं दे रहा है। ऐसे में तीसरी लहर के आने की आशंका प्रबल हो जाती है।

लोगों को किया जा रहा जागरूक

एडी हेल्थ डा.अनिता जोशी का कहना है कि सहारनपुर मंडल में कोरोना से बचाव के लिए टीकाकरण के लिए अभियान लगातार चलाया जा रहा है। समय समय पर मेगा ड्राइव भी कराया जा रहा है। लोगों को जागरूक भी किया जा रहा है। लेकिन टीका लगवाने के लिए कुछ लोग गंभीर दिखाई नहीं दे रहे है। जल्द ही डब्लूएचओ की गाइडलाइन की आंकड़ें को छू लिया जाएगा।

chat bot
आपका साथी