कोरोना ने फीका कर दिया दशहरा का उत्साह

कोरोना संक्रमण ने इस बार दशहरा पर्व के उत्साह को भी फीका कर दिया। सरकार के दिशा निर्देशों के बाद माना जा रहा था कि रामलीला और दशहरा मेला के साथ रावण के पुतलों का भी दहन पिछले वर्ष की भांति हो सकेगा।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 25 Oct 2020 08:14 AM (IST) Updated:Sun, 25 Oct 2020 08:14 AM (IST)
कोरोना ने फीका कर दिया दशहरा का उत्साह
कोरोना ने फीका कर दिया दशहरा का उत्साह

मेरठ, जेएनएन। कोरोना संक्रमण ने इस बार दशहरा पर्व के उत्साह को भी फीका कर दिया। सरकार के दिशा निर्देशों के बाद माना जा रहा था कि रामलीला और दशहरा मेला के साथ रावण के पुतलों का भी दहन पिछले वर्ष की भांति हो सकेगा। लेकिन ऐसा नहीं हो सका। इस बार केवल छह स्थानों पर प्रतीकात्मक रामलीला, रामकथा और हवन पूजन की ही अनुमति मिली। जनपद में केवल चार स्थानों पर ही दशहरा मेला और पुतला दहन की अनुमति मिल सकी है। दुर्गा प्रतिमा लगाने की भी अनुमति इस बार केवल चार स्थानों के लिए ही जारी की गई। वहीं जिलाधिकारी ने भी रात में दशहरा मेला और पुतला दहन के स्थानों का निरीक्षण करके अनुमति की शर्तों का पालन करने की हिदायत आयोजकों को दी।

इस बार मेले की अनुमति

1. खिवाई में 30 अक्टूबर को शाकुंभरी देवी मंदिर पर

2. परीक्षितगढ़ में मां दुर्गा कात्यायनी मंदिर पर 22 को सूक्ष्म मेला

यहां मिली थी दुर्गा प्रतिमाएं लगाने की अनुमति

1. जैन मंदिर सदर

2. सदर में सर्व जनिन दुर्गा पूजा कमेटी सदर

3. टंकेश्वर नाथ शिव मंदिर सदर

4. रजबन छोटा बाजार

chat bot
आपका साथी