कोरोना मुक्ति व पर्यावरण शुद्धि किया चलायमान यज्ञ.. रथयात्रा का आयोजन

परीक्षितगढ़ के वैदिक कन्या गुरुकुल दबथला के तत्वावधान में कोरोना मुक्ति व पर्यावरण शुद्धि के लिए दबथला से शुरू हुई चलायमान यज्ञ रथयात्रा शुक्रवार को परीक्षितगढ़ पहुंची जहां पर पूर्णाहुति के साथ यात्रा का समापन हो गया।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 18 Jun 2021 08:44 PM (IST) Updated:Fri, 18 Jun 2021 08:44 PM (IST)
कोरोना मुक्ति व पर्यावरण शुद्धि किया चलायमान यज्ञ.. रथयात्रा का आयोजन
कोरोना मुक्ति व पर्यावरण शुद्धि किया चलायमान यज्ञ.. रथयात्रा का आयोजन

मेरठ, जेएनएन। परीक्षितगढ़ के वैदिक कन्या गुरुकुल दबथला के तत्वावधान में कोरोना मुक्ति व पर्यावरण शुद्धि के लिए दबथला से शुरू हुई चलायमान यज्ञ रथयात्रा शुक्रवार को परीक्षितगढ़ पहुंची, जहां पर पूर्णाहुति के साथ यात्रा का समापन हो गया। यज्ञ में सैकड़ों लोगों ने आहुतियां प्रदान कीं।

वैदिक कन्या गुरुकुल दबथला के आचार्य प्रमोद ने बताया कि चलायमान यज्ञ रथ यात्रा ज्येष्ठ शुक्ल प्रतिपदा को गांव दबथला से प्रांरभ होकर क्षेत्र के बहलोलपुर अल्लीपुर, ऐतमादपुर, शाहकुलीपुर आदि गांवों में होकर शुक्रवार को परीक्षितगढ़ पहुंची। जहां पर यात्रा का समापन पूर्णाहुति के साथ हो गया। नगरवासियों ने यज्ञ यात्रा का स्वागत किया व यज्ञ मे औषधीय सामग्री से आहुतियां प्रदान कीं। यज्ञ में मंत्रोच्चार कन्या गुरुकुल दबथला की ब्रह्मचारिणीयों व गुरुकुल की आचार्य सोनिया आर्या ने किया। थाना परीक्षितगढ़ के पास यात्रा का समापन हुआ। थाना स्टाफ ने यज्ञ में पूर्णाहुति प्रदान की। नगर पंचायत अध्यक्ष अमित मोहन टीपू, गुल्लू गूजर, अभिषेक ढिल्लन, स्वामी विजयानंद सरस्वती आदि यज्ञ में मौजूद रहे। कृष्ण चौधरी व नीलम चौधरी यज्ञ रथ यात्रा के सारथी रहे।

युवाओं ने वितरित की हवन सामग्री : सरूरपुर के करनावल कस्बे में युवाओं की टीम ने कोरोनाकाल में वातावरण को शुद्ध करने के लिए यज्ञ के प्रति लोगों को जागरूक करते हुए हवन सामग्री वितरित की। करनावल निवासी निखिल शर्मा ने बताया कि उन्होंने युवाओं की टीम संगठित कर कोरोना काल में वातावरण की शुद्ध के लिए प्रत्येक घर में यज्ञ कराने की मुहिम छेड़ रखी है। उन्होंने अन्य लोगों के साथ मिलकर शुक्रवार को कस्बे व आसपास गांवों में जाकर लोगों को यज्ञ सामग्री वितरित की। अनुज बजरंगी, सहदेव, प्रमोद कुमार, अनिल आदि मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी