सोशल मीडिया पर ब्राह्मण समाज की महिलाओं पर आपत्तिजनक पोस्ट से विवाद

मेरठ में सोशल मीडिया पर ब्राह्मण समाज की महिलाओं को लेकर आपत्तिजनक टिप्पणी करने पर माहौल गरमा गया। ब्राह्मण समाज के लोगों ने ब्रहमपुरी थाने में जमकर हंगामा किया।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 23 Jun 2018 03:27 PM (IST) Updated:Sat, 23 Jun 2018 03:27 PM (IST)
सोशल मीडिया पर ब्राह्मण समाज की महिलाओं पर आपत्तिजनक पोस्ट से विवाद
सोशल मीडिया पर ब्राह्मण समाज की महिलाओं पर आपत्तिजनक पोस्ट से विवाद

मेरठ। सोशल मीडिया को विकसित करने का लक्ष्य भले ही समाज को जोड़ने व एक दूसरे से बातचीत को सहज बनाना रहा हो। लेकिन आजकल सोशल मीडिया सामाजिक टकराव का अहम तत्व बनकर सामने आ रहा है। विवादित पोस्ट, कमेंट के चलते सोशल मीडिया अब लोगों को आपस में लड़ाने का काम कर रहा है। सामाजिक जागरूकता के अभाव में लोग इस पर मनचाही टिप्पणिया कर लोगों में आक्रोश की भावना उत्पन्न कर रहे है।

मेरठ में सोशल मीडिया पर ब्राह्मण समाज की महिलाओं को लेकर आपत्तिजनक टिप्पणी करने पर माहौल गरमा गया। ब्राह्मण समाज के लोगों ने ब्रहमपुरी थाने में जमकर हंगामा किया। उन्होंने आपत्तिजनक पोस्ट डालने वाले व्यक्ति के खिलाफ कार्रवाई की माग की। चेतावनी दी कि अगर आरोपित के खिलाफ कार्रवाई नहीं की गई तो ब्राह्मण समाज सड़क पर उतरने को मजबूर होगा।

ब्राह्मण समाज के लोग शनिवार को ब्रहमपुरी थाने पहुंचे और जमकर हंगामा किया। उन्होंने कहा कि जाति विशेष के लोगों द्वारा ब्राह्मण समाज की महिलाओं पर आपत्तिजनक टिप्पणी की जा रही है। आपत्तिजनक टिप्पणी फेसबुक और व्हाट्सअप ग्रुप दोनों पर की जा रही है। ब्राह्मण समाज के लोगों ने कहा कि महिलाओं पर की जा रही टिप्पणी इतनी आपत्तिजनक है कि उसे बया भी नहीं किया जा सकता। उन्होंने कहा कि समाज में जातिवाद का विष घोलने वाले और ब्राह्मण समाज की महिलाओं को बदनाम करने वाले व्यक्ति के खिलाफ सख्त कार्रवाई बेहद जरूरी है। इसमें कोई भी देरी किए बिना आरोपित के खिलाफ कार्रवाई की जाए अन्यथा ब्राह्मण समाज सड़क पर उतर कर आरोपी को खुद सजा देने का काम करेगा।

chat bot
आपका साथी